फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019:Tejashwi attack Nitish Kumar,said court decide Lalu yadav get bail or not

तेजस्वी का हमला- लालूजी जेल में रहेंगे या बाहर, इसका फैसला अदालत करेगी, नीतीश या मोदी नहीं

Tue, 14 May 2019 01:43 PM IST
Trainee Trainee चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Tue, 14 May 2019 01:43 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019:Tejashwi attack Nitish Kumar,said court decide Lalu yadav get bail or not
तेजस्वी यादव - फोटो : ANI

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव ने अपने पिता लालू प्रसाद यादव पर दिए गए बयान को लेकर मुख्यमंत्री नीतश कुमार पर पलटवार किया है। तेजस्वी ने कहा है कि लालूजी जेल से बाहर आएंगे या नहीं, इसका फैसला अदालत करेगी ना कि नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी। 

विज्ञापन


तेजस्वी बोले-

नीतीशजी ने कहा है कि लालू जी को जेल से बाहर नहीं आने देंगे। यह हमारे आरोपों की पुष्टि करता है कि नीतीश कुमार और भाजपा के लोगों ने मिलकर लालू जी को साजिश के तहत जेल भेजा है।

विज्ञापन

 


तेजस्वी ने ट्वीट किया कि नीतीश जी हार की बौखलाहट में अब खुलेआम मंचों से छाती पीट कर धमकी दे रहे है कि लालू जी को कभी भी जेल से बाहर नहीं आने दूंगा। यानि कि वे मान रहे है कि उन्होंने अपने गुर्गों के साथ साजिश कर लालू जी को जेल भेजा था। 

उन्होंने ललकारा कि नीतीश जी, आपके दोहरे चरित्र का पर्दाफाश हो चुका है। संविधान का जरा सा भी ज्ञान है, तो पता कर लीजिए कि निचली अदालत से ऊपर और भी अदालतें है। हम आपकी तरह जमीर और जनादेश नहीं बेचते। हम फासीवादियों से डटकर लड़ते हैं और जीतते हैं। आप 2015 में क्यों लालू जी के पैरों में गिरे थे? क्या जेल से बचने के लिए आपने जनादेश का चीरहरण किया था।
 
मालूम हो कि सीएम नीतीश कुमार ने नालंदा की एक चुनावी सभा में राजद पर निशाना साधते हुए कहा था कि वो लालू यादव को जेल से बाहर नहीं आने देंगे। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव चारा घोटाला मामले में रांची के जेल में बंद है। सोमवार को उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर नीतीश कुमार पर हमला बोला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed