फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   lok sabha chunav 2019 swara bhaskar and malini awasthi twitter war

स्वरा भास्कर ने किया ऐसा ट्वीट कि मालिनी अवस्थी को बोलना पड़ा-देश बांटने के लिए मत चलाओ एजेंडा

Mon, 22 Apr 2019 01:06 PM IST
ललित फुलारा चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 22 Apr 2019 01:06 PM IST
विज्ञापन
lok sabha chunav 2019 swara bhaskar and malini awasthi twitter war
स्वरा भास्कर

प्रसिद्ध लोक कलाकार मालिनी अवस्थी ने स्वरा भास्कर को उनके 'वायरल ट्वीट' को लेकर जवाब दिया है। मालिनी अवस्थी ने स्वरा भास्कर से कहा कि देश को धर्म और जाति के आधार पर बांटने के लिए एजेंडा मत चलाओ। इस देश में हर देशवासी का सम्मान और समान अधिकार है। देश और इसके सहिष्णु समाज की सौहार्द की जड़ें तुम्हारी समझ से कहीं ज्यादा गहरी हैं। मालिनी अवस्थी के इस ट्वीट को समर्थकों का जमकर समर्थन मिला है। इसे 16 हजार लाइक किया गया है और 5 हजार से ज्यादा रीट्वीट किया गया है। 

विज्ञापन


विज्ञापन




क्या है पूरा मामला?
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने 20 अप्रैल को एक ट्वीट किया जो कि काफी वायरल हो रहा है। इस ट्वीट को 35 हजार से ज्यादा लाइक मिले हैं और 8 हजार से ज्यादा रीट्वीट किया गया है। स्वरा के इस ट्वीट से सोशल मीडिया पर धर्मनिरपेक्षता बनाम सांप्रदायिकता की बहस खड़ी हो गई है। जहां स्वरा भास्कर को इस ट्वीट के लिए बॉलीवुड के कई चेहरों का समर्थन मिला तो वहीं कई यूजर्स ने उनकी आलोचना भी की है। स्वरा ने अपने इस ट्वीट के जरिए अप्रत्यक्ष तौर पर भारतीय जनता पार्टी को निशाना बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहा स्वरा भास्कर ने जो बंट गया सोशल मीडिया?  
स्वरा भास्कर ने लिखा था- 'मैं भारत के मुसलमानों और गैर-सवर्ण जातियों के लोगों से अपमानजनक और कट्टरता वाले बयान पर फिर से माफी मांगना चाहती हूं। क्योंकि इस चुनावी सीजन में उन्हें फिर से खुद के बारे में ऐसे बयान सुनने पड़ेंगे। यह आपका देश है। चुप मत रहिए और इसका विरोध करिए।' स्वरा का यह ट्वीट इतना वायरल हो गया कि इस पर सोशल मीडिया यूजर्स आपस में ही भिड़ गए। इसके बाद मालिनी अवस्थी ने इस ट्वीट पर उनको देश को बांटने और एजेंडा चलाने के लिए घेरा।


ट्विटर यूजर्स ने स्वरा को बताया 'बहादुर' 
स्वरा भास्कर सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर बेबाक राय रखने के लिए जानी जाती हैं। इस बार उनको गुस्सा चुनाव में मुस्लिमों और गैर-सवर्ण जातियों को निशाना बनाए जाने पर फूटा। इसके बाद एक तरह की बहस खड़ी हो गई और गौरी खान भी इसमें कूद गईं।  उन्होंने स्वरा का पक्ष लेते हुए उन्हें बहादुर बताया और उनके साहस के लिए प्यार जताया। इसके बाद इस बहस में मालिनी अवस्थी कूदी और ट्वीटर पर उनके समर्थकों ने स्वरा भास्कर की जमकर आलोचना की और लिखा कि जगाया उसे जाता है जो सो रहा हो जो सोने का नाटक करता है, उसे जगाना संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed