{"_id":"5cc29df4bdec225f3e684116","slug":"lok-sabha-chunav-2019-supreme-court-refuses-interference-on-ec-s-decision-on-narendra-modi-biopic","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी की बायोपिक पर रोक बरकरार, सुप्रीम कोर्ट का आयोग के फैसले पर हस्तक्षेप से इनकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीएम मोदी की बायोपिक पर रोक बरकरार, सुप्रीम कोर्ट का आयोग के फैसले पर हस्तक्षेप से इनकार
Fri, 26 Apr 2019 11:34 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Fri, 26 Apr 2019 11:34 AM IST
विज्ञापन
फिल्म का पोस्टर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उच्चतम न्यायालय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी बायोपिक को लेकर फिल्म के निर्माताओं को बड़ा झटका दिया है। उच्चतम न्यायालय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी बायोपिक की रिलीज पर रोक लगाने वाले निर्वाचन आयोग के आदेश में हस्तक्षेप से इनकार कर दिया है। पीएम मोदी की बायोपिक के निर्माताओं ने उच्चतम न्यायालय को बताया था कि निर्वाचन आयोग का आदेश फिल्म को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी के विपरीत है।
विज्ञापन
पीएम मोदी की बायोपिक पर चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में जवाब दाखिल किया था जिसके बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है। कोर्ट में दी गई दलील में चुनाव आयोग का कहना था कि इसमें पीएम मोदी से जुड़े सकारात्मक पहलुओं को दिखाया गया है, जबकि विपक्ष के बारे में नकारात्मक चित्रण किया गया है। इन बातों से मतदाता प्रभावित हो सकते हैं, इसलिए 19 मई तक यानि कि सातों चरण के मतदान संपन्न होने तक रोक जारी रखी जाए।
विज्ञापन
चुनाव आयोग ने कोर्ट से कहा था कि फिल्म एक राजनीतिक जीवन पर आधारित है। फिल्म में प्रधानमंत्री के साकारात्मक पहलुओं को दिखाया गया है। विपक्ष का चित्रण कुछ नकारात्मक तरीके से किया गया है। इससे मतदाताओं पर असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' पर चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव तक पर रोक लगा दी थी। चुनाव आयोग ने कहा था कि जब तक लोकसभा चुनाव खत्म नहीं हो जाते, तब तक इस फिल्म पर रोक लगी रहेगी।