फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok sabha chunav 2019: Shivsena says BJP will not get 280 seats alone

शिवसेना ने कहा, भाजपा के लिए 280 के आंकड़े पर पहुंचना मुश्किल

Tue, 07 May 2019 06:09 PM IST
अमित मंडल भाषा, मुंबई
भाषा, मुंबई Published by: अमित मंडल Updated Tue, 07 May 2019 06:09 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha chunav 2019: Shivsena says BJP will not get 280 seats alone
sanjay raut - फोटो : ANI

शिवसेना के प्रमुख नेता ने भाजपा महासचिव राम माधव के बयान को दोहराया है कि भाजपा लोकसभा में पूर्ण बहुमत नहीं पा सकेगी और उसे अगली सरकार के गठन के लिए सहयोगियों पर निर्भर रहना होगा। शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने कहा कि भाजपा के लिए 280 सीट के आंकड़े पर पहुंच पाना ‘‘थोड़ा मुश्किल” दिख रहा है जैसा कि वह 2014 के चुनावों में कर पाई थी।

विज्ञापन


राउत ने एक टीवी चैनल से कहा, “राम माधव ने जो कहा वह सही है। राजग अगली सरकार बनाएगी। भाजपा सबसे बड़ी पार्टी होगी। फिलहाल, भाजपा के लिए अपने दम पर 280-282 के आंकड़े तक पहुंच पाना मुश्किल दिख रहा है लेकिन हमारा राजग “परिवार” बहुमत के आंकड़े को पार कर जाएगा।” 
विज्ञापन


राउत ने कहा कि अगर नरेंद्र मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बनते हैं तो शिवसेना को खुशी होगी। राउत ने कहा, “मैं राम माधव के बयान का स्वागत करता हूं और शिवसेना राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का हिस्सा होगी। हमें खुशी होगी अगर मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनते हैं।” 
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्धव ठाकरे नीत पार्टी के निवर्तमान लोकसभा में 18 सदस्य हैं और वह भाजपा की बड़ी सहयोगी है। यह महाराष्ट्र में भाजपा नीत सरकार का भी हिस्सा है। 

राम माधव ने पिछले हफ्ते एक मीडिया साक्षात्कार में कहा था कि लोकसभा चुनावों के बाद भाजपा को अगली सरकार बनाने के लिए सहयोगियों के समर्थन की जरूरत होगी। माधव ने कहा था, “अगर हम अपने दम पर 271 सीटें ला पाएं तो हम बहुत खुश होंगे। राजग के साथ हम आसानी से बहुमत हासिल करेंगे।” 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed