{"_id":"5cdd9510bdec2207284208a5","slug":"lok-sabha-chunav-2019-sadhvi-pragya-thakur-apologize-for-his-remark-for-nathuram-godse","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाथूराम गोडसे पर बयान के लिए साध्वी प्रज्ञा ने मांगी माफी, मीडिया पर फोड़ा ठीकरा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नाथूराम गोडसे पर बयान के लिए साध्वी प्रज्ञा ने मांगी माफी, मीडिया पर फोड़ा ठीकरा
Fri, 17 May 2019 06:13 AM IST
अमित मंडल
चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमित मंडल
Updated Fri, 17 May 2019 06:13 AM IST
विज्ञापन
प्रज्ञा सिंह ठाकुर (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने और इस पर मचे सियासी बवाल के बाद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने माफी मांग ली है। साध्वी प्रज्ञा ने कहा- ये मेरा निजी विचार था। मेरा इरादा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था। अगर मैंने किसी को ठेस पहुंचाई है तो उसके लिए माफी मांगती हूं। गांधी जी ने देश के लिए जो किया उसे भुलाया नहीं जा सकता। मेरे बयान को मीडिया ने तोड़ मरोड़कर पेश किया।
इससे पहले प्रज्ञा ने कहा था कि अपने संगठन भाजपा में निष्ठा रखती हूं, उसकी कार्यकर्ता हूं और पार्टी की लाइन मेरी लाइन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
#WATCH Pragya Thakur on 'Godse is patriot' remark: "It was my personal opinion remark. My intention was not to hurt anyone's sentiments. If I've hurt anyone I do apologise. What Gandhi Ji has done for the country cannot be forgotten. My statement has been twisted by the media." pic.twitter.com/n6Ih6of1Qd
— ANI (@ANI) May 16, 2019विज्ञापन
इससे पहले प्रज्ञा ने कहा था कि अपने संगठन भाजपा में निष्ठा रखती हूं, उसकी कार्यकर्ता हूं और पार्टी की लाइन मेरी लाइन है।
ये बयान दिया था
भोपाल से भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने नाथूराम गोडसे पर बड़ा बयान दिया है। फिल्म अभिनेता से नेता बने कमल हासन पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि नाथूराम गोडसे देशभक्त थे, देशभक्त हैं और देशभक्त रहेंगे। उन्हें आतंकवादी कहने वाले लोग अपने गिरेबान में झांकें। इस चुनाव में ऐसे लोगों को जवाब दे दिया जाएगा।
विज्ञापन