फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019 Result News 24 May live political Update BJP Congress Election News in Hindi

सियासी हलचल: नरेंद्र मोदी ने दिया पीएम पद से इस्तीफा

Fri, 24 May 2019 09:17 PM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क,अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क,अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Fri, 24 May 2019 09:17 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019 Result News 24 May live political Update BJP Congress Election News in Hindi
केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक - फोटो : ANI

17वीं लोकसभा के लिए हुए चुनाव में मतदाताओं ने प्रचंड बहुमत के साथ देश की बागडोर फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में सौंप दी। भाजपा ने इस बार 2014 से भी बड़ी और ऐतिहासिक जीत दर्ज की। अब देश की नजर शपथग्रहण से लेकर 'मोदी 2.0' के कैबिनेट गठन पर है। यहां आपको आज दिनभर की सियासी हलचल का अपडेट मिलेगा।

विज्ञापन

24 मई: दिनभर की हलचल का पल-पल अपडेट

-नरेंद्र मोदी ने पीएम पीएम पद से इस्तीफा दिया। राष्ट्रपति ने पीएम का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। 





-तृणमूल कांग्रेस ने शुभ्रांशु राय को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। शुभ्रांशु रॉय भाजपा नेता मुकुल रॉय के बेटे हैं। उन्हें पार्टी विरोधी बयान देने के लिए छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में 16वीं लोकसभा भंग करने की सिफारिश की गई है।

-विदेश मंत्री सुषमा स्वराज केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के लिए पहुंचीं।
 



-मध्यप्रदेश
भोपाल लोकसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह ने कहा कि वह साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की जीत से चिंतित हैं। एक ऐसे उम्मीदवार की जीत हुई है, जो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे गोडसे का महिमामंडन करती हैं। उन्होंने कहा कि आज देश में गांधी की हत्यारे की विचारधारा वाले लोग जीत रहे हैं और महात्मा गांधी की विचारधारा हार रही है। यह मेरे लिए चिंता का सबब है। 
 
-उत्तर प्रदेश
रामपुर लोकसभा सीट से सपा नेता और विधायक आजम खान से मिली हार के बाद भाजपा प्रत्याशी जया प्रदा ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपनी ही पार्टी के लोगों पर हार का ठीकरा फोड़ते हुए कहा कि वह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से उनलोगों की शिकायत करेंगी, जिन्होंने विपक्ष की मदद की है। उन्होंने ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करवाने की भी बात कही है। मालूम हो कि आजम खान ने जया प्रदा को करीब एक लाख से ज्यादा वोटों से हराया है। 
 


-कर्नाटक:
मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कैबिनेट की बैठक बुलाई। दोपहर करीब तीन बजे शुरू हुई यह बैठक अनौपचारिक बताई जा रही है। मालूम हो कि यहां प्रदेश में कांग्रेस और जेडीएस गठबंधन की सरकार है, जिसे भाजपा बार-बार अल्पमत में होने का दावा करती रही है।
 

-बिहार:
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह ने कहा कि महागठबंधन की हार से वह निराश हैं। उन्होंने सीट बंटवारे की प्रक्रिया और इसमें हुई देरी को कारण बताते हुए कहा कि जबतक पूरे दिल से गठबंधन धर्म नहीं निभाया जाएगा, तब तक यह पूरी तरह सफल नहीं हो पाएगा।
 

-उत्तर प्रदेश
अलीगढ़ लोकसभा सीट से जीते भाजपा उम्मीदवार सतीश कुमार गौतम ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से जिन्ना की तस्वीर को पाकिस्तान भिजवाऊंगा।
 


-कर्नाटक:
पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने दावा किया कि प्रदेश में सरकार को कोई खतरा नहीं है। मालूम हो कि यहां प्रदेश में कांग्रेस और जेडीएस गठबंधन की सरकार है, जिसे भाजपा बार-बार अल्पमत में होने का दावा करती रही है।

-उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने राहुल गांधी को अपना इस्तीफा भेजा है। इस बार कांग्रेस अपनी पारंपरिक सीट अमेठी भी नहीं बचा पाई, वहीं राज बब्बर भी फतेहपुर सीकरी से हार गए। इससे पहले उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व तक अपनी बात पहुंचाने के संबंध में ट्वीट कर इशारा कर दिया था। 
 


-पश्चिम बंगाल: 
टीएमसी प्रमुख और प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पार्टी नेताओं के साथ कोलकाता के कालीघाट स्थित अपने आवास पर शनिवार को बैठक करेंगीं। 
 



-मध्यप्रदेश:
भोपाल से कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को हरा कर जीत दर्ज करने वाली साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर भाजपा मुख्यालय पहुंची। उन्होंने 3.64 लाख वोटों से दिग्विजय सिंह को हराया। 
 


-आंध्र प्रदेश में टीडीपी की करारी हार के बाद मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने चंद्रबाबू नायडू पर चुटकी लेते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने 'चौबेजी छब्बेजी बनने निकले थे, लेकिन दुबेजी बनकर लौटे!' की कहावत से तंज मारते हुए लिखा कि चंद्रबाबू नायडू जी! आपने मोदीजी को हटाने के लिए दिन-रात उठापटक की लेकिन देश की जनता के दिलों में मोदीजी बसते हैं और वहां से उन्हें कोई नहीं हटा सकता!  वहीं उन्होंने ममता बनर्जी पर भी तंज कसते चेतावनी दे डाली। 

-जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला की पार्टी नेशनल कांफ्रेंस की घाटी की तीन में से दो सीटों पर जीत और एक सीट पर बढ़त के बाद जीत के जश्न की तस्वीरें सामने आई हैं। इसमें नेताओं संग पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला भी खुशी से नाचते नजर आए।
 



-जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी से मिलकर आशीर्वाद लिया। सुबह साढ़े दस बजे प्रधानमंत्री मोदी और शाह आडवाणी के घर पहुंचे और उनसे पार्टी को मिली बड़ी जीत पर चर्चा की। पीएम ने भाजपा को मिले प्रचंड बहुमत का श्रेय उन्हें दिया। आह्लादित जोशी ने कहा कि भाजपा में हमेशा से बुजुर्गों का सम्मान होता रहा है। यहां परंपरा रही है कि खुशी और जीत के मौकों पर बुजुर्ग आशीर्वाद देते हैं। पढ़ें पूरी खबर
 


-'मोदी 2.0' सरकार में नए कैबिनेट को लेकर भी चर्चाओं का बाजार गर्म है। मोदी कैबिनेट में इस बार कई नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है, वहीं कुछ पुराने चेहरों को आराम दिया जा सकता है। इसी के साथ पार्टी के नए अध्यक्ष का नाम भी जल्द ही तय किया जा सकता है। पढ़ें पूरी खबर

-भाजपा को मिले प्रचंड बहुमत के बाद पीएम मोदी ने कहा कि कोटि-कोटि नागरिकों ने फकीर की झोली भर दी। 21 वीं सदी में 2019 का यह चुनाव किसी के पक्ष में नहीं बल्कि भारत के लिए। दो थे तब भी निराश नहीं हुए और दोबारा आए हैं तब भी आदर्शों को नहीं छोड़ेंगे। मैं बदनीयत से कोई काम नहीं करूंगा। गलती हो जाए तो कसते रहना और कोसते रहना। अब देश में सिर्फ दो जाति होगी। गरीबी और गरीबों को मुक्ति में योगदान देने वालों की। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed