फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   lok sabha election result 2019: after getting mandate, BJP parliamentary board likely to meet today

पीएम मोदी ने आडवाणी और जोशी को दिया जीत का क्रेडिट, पैर छूकर लिया आशीर्वाद

Fri, 24 May 2019 01:44 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 24 May 2019 01:44 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election result 2019: after getting mandate, BJP parliamentary board likely to meet today
चुनाव में पार्टी को जीत मिलने के बाद आडवाणी और जोशी से मिलने उनके घर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI

17वीं लोकसभा चुनाव जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी से मिलकर आशीर्वाद लिया। सुबह साढ़े दस बजे प्रधानमंत्री मोदी और शाह आडवाणी के घर पहुंचे और उनसे पार्टी को मिली बड़ी जीत पर चर्चा की। इसके बाद प्रधानमंत्री ने अपने ट्विटर हैंडल पर मुलाकात की एक तस्वीर साझा की और कहा कि इन्हीं लोगों के बदौलत पार्टी जीत का परचम लहराने में कामयाब रही।

विज्ञापन

लाल कृष्ण आडवाणी से मुलाकात करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'आडवाणी जी से आज मुलाकात की। भाजपा की सफलता आज इसलिए संभव हो पाई है क्योंकि उनके जैसे महान लोगों ने दशकों तक पार्टी का निर्माण किया और लोगों को एक नई वैचारिकता प्रदान की।'

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मुरली मनोहर से मिले जोशी

लालकृष्ण आडवाणी से मिलने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी से मिलने पहुंचे। उनके साथ भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी मौजूद थे। मुरली मनोहर जोशी की तारीफ करते हुए मोदी ने लिखा, 'डॉ. मुरली मनोहर जोशी एक विद्वान और बुद्धिजीवी हैं। भारतीय शिक्षा को बेहतर बनाने की दिशा में उनका योगदान उल्लेखनीय है। उन्होंने हमेशा बीजेपी को मजबूत करने का काम किया और मेरे सहित कई कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। आज सुबह उनसे मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया।

 
पीएम मोदी से मुलाकात के बाद मुरली मनोहर जोशी ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि भाजपा में हमेशा से परंपरा रही है। पार्टी के बड़े नेताओं से पार्टी नेता आशीर्वाद लेते हैं और इसी के तहत पीएम मोदी और शाह उनसे मिलने आए थे। जोशी ने कहा कि हमलोगों ने एक बीज लगाया था अब वो बड़ा हो गया है। हम कामना करते हैं यह फलदायी पेड़ जनता के लिए स्वादिष्ट हो। उन्होंने कहा कि देश के सामने एक मजबूत सरकार बनाने की आवश्यकता पूरा देश महसूस कर रहा था। भाजपा और मोदी के अलावा कोई विकल्प नहीं था। विपक्ष अपनी मनचाही कहानी लोगों को सुना नहीं पाया। मैं जो करता रहा हूं, वही करता रहूंगा। पार्टी क्या करना चाहती है, वह पार्टी अध्यक्ष तय करेंगे।'

आज हो सकती है संसदीय दल की बैठक

माना जा रहा है कि शुक्रवार को भाजपा के संसदीय दल की बैठक हो सकती है। जिसमें नए सरकार के गठन और मंत्रीमंडल में शामिल होने वाले नेताओं के नामों पर चर्चा होगी। सभी विजेता सांसदों को 25 मई तक भाजपा मुख्यालय आने के निर्देश दिए गए हैं। खबरें हैं कि इस बार मंत्रिमंडल में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के कंधों पर नई जिम्मेदारी दी जा सकती है।

30 मई को नई सरकार ले सकती है शपथ

खबरों के अनुसार 30 मई को नई सरकार शपथ ले सकती है। शाम के चार से पांच बजे के बीच शपथग्रहण समारोह होगा।

शपथग्रहण से पहले बनारस और गुजरात जाएंगे मोदी

दोबारा प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ लेने से पहले प्रधानमंत्री वाराणसी और गुजरात के लोगों का आशीर्वाद लेने के लिए जा सकते हैं।

 

जीत पर क्या बोले मोदी

lok sabha election result 2019: after getting mandate, BJP parliamentary board likely to meet today
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : पीटीआई

वहीं गुरुवार शाम को जीत के बाद भाजपा मुख्यालय पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 हजार कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, 'पूरे विश्व की ये सबसे बड़ी घटना है, देश आजाद हुआ, कितने लोकसभा के चुनाव हुए, सबसे अधिक मतदान इस चुनाव में हुआ। वो भी 40-42 डिग्री गर्मी के बीच में। 2019 लोकसभा के चुनाव में हम सब देशवासियों के पास नए भारत के लिए जनादेश लेने गए थे। आज हम देख रहे हैं कि देश के कोटि-कोटि नागरिकों ने इस फकीर की झोली को भर दिया है।'

अमित शाह ने किया लोगों का धन्यवाद

इससे पहले अमित शाह ने जीत मिलने पर देश का धन्यवाद करते हुए कहा, ;पीएम मोदीजी के नेतृत्व पर अपार विश्वास के लिए करोड़ों कार्यकर्ताओं और 125 करोड़ जनता का धन्यवाद करता हूं। आज देश के अंदर आजादी के बाद सबसे ऐतिहासिक विजय श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा को प्राप्त हुई है। ये हम सबके लिए गौरव की बात है। कई मायने में यह जीत ऐतिहासिक है, देश में 50 साल बाद पहली बार कोई पूर्ण बहुमत से शासन करने वाला प्रधानमंत्री आया है।' 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed