फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019 Result: Congress Congratulates to all winners of party leaders

कांग्रेस ने चुनाव जीतने वाले नेताओं की पीठ थपथपाई, कहा- हमें आप पर गर्व है, लड़ाई जारी रखें

Fri, 24 May 2019 10:16 PM IST
Abhishek Singh चुनाव डेस्कस अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्कस अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Fri, 24 May 2019 10:16 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019 Result: Congress Congratulates to all winners of party leaders
राहुल गांधी - फोटो : PTI

कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2019 में जीत दर्ज करने वाले अपने नेताओं की पीठ थपथपाते हुए बधाई दी है। पार्टी नेताओं का मनोबल बढ़ाते हुए लड़ाई जारी रखने के लिए भी कहा है। बता दें कि चुनाव परिणाम आने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस कर जहां एक ओर हार की जिम्मेदारी ली, वहीं भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई दी थी।

विज्ञापन


बहरहाल, कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को अपने ट्विटर हैंडल पर एक सूची जारी की है। इसमें लोकसभा चुनाव जीतने वाले उसके 52 नेताओं के नाम हैं। सूची के साथ पार्टी की ओर से संदेश लिखा गया है कि कांग्रेस पार्टी के सभी विजेताओं को बधाई। आपने हमें गौरवान्वित किया है, सकारात्मक सोच के साथ लड़ाई जारी रखें!
विज्ञापन

 


इस सूची में सोनिया गांधी का नाम सबसे ऊपर है, उनके ठीक नीचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का नाम है। इसके बाद गौरव गोगई, शशि थरूर, नकुलनाथ और मनीष तिवारी आदि के नाम हैं। बता दें कि कांग्रेस को 16 राज्यों में हार का सामना करना पड़ा है।

चुनावी नतीजे और राहुल का इस्तीफा
लोकसभा चुनाव में एनडीए को 352 सीटों पर जीत मिली है, यूपीए को 92, सपा+बसपा को 15 और  तृणमूल कांग्रेस को 22 सीटों पर जीत मिली है। बिहार में राजद को एक भी सीट नहीं मिली है। बता दें कि कांग्रेस पार्टी के सूत्रों के हवाले से खबर आई थी कि चुनाव परिणाम के बाद पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस्तीफे की पेशकश की थी, जिसे यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नकार दिया था। हालांकि बाद में कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने राहुल के इस्तीफे की खबरों का खंडन किया था। वहीं राहुल से जब हार की जिम्मेदारी तय करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, यह मेरे और कांग्रेस कार्यसमिति के बीच है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed