{"_id":"5cd81b5bbdec22075e07632d","slug":"lok-sabha-chunav-2019-reports-of-evm-malfunctioning-in-many-places-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी दिल्ली के कई इलाकों से ईवीएम में खराबी की मिलीं शिकायतें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राजधानी दिल्ली के कई इलाकों से ईवीएम में खराबी की मिलीं शिकायतें
Sun, 12 May 2019 07:08 PM IST
Trainee Trainee
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Sun, 12 May 2019 07:08 PM IST
विज्ञापन
ईवीएम
लोकसभा चुनाव के छठे चरण के दौरान राष्ट्रीय राजधानी की सात सीटों पर रविवार को हो रहे मतदान के दौरान अलग-अलग जगहों से ईवीएम में खराबी की शिकायतें मिलीं। कई राजनीतिक दलों ने इसे लेकर शिकायत की। मटिया महल क्षेत्र के निवासी आदर्श गुप्ता ने दावा किया कि मतदान केंद्र 84,85 और 86 पर सुबह के समय इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन काम नहीं कर रही थीं।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के मालवीय नगर से विधायक सोमनाथ भारती ने आरोप लगाया कि मतदान केंद्र संख्या 116,117 और 122 पर ईवीएम काम नहीं कर रही हैं। भारती ने ट्वीट किया- हौजरानी के मतदान केंद्र 132 पर बिना कोई वोट डले ही ईवीएम 50 वोट दिखा रही है। बहरहाल, मुख्य चुनाव कार्यालय की ओर से तुरंत प्रतिक्रिया नहीं मिली है।
विज्ञापन
चांदनी चौक लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार जेपी अग्रवाल के बेटे मुदित अग्रवाल ने मटिया महल और बल्लीमारान विधानसभा क्षेत्रों के कुछ मतदान केंद्रों में ईवीएम में खराबी का आरोप लगाया। पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, उन्हें रोहिणी के बेगमपुर में ईवीएम के काम नहीं करने के बारे में सूचना मिली थी लेकिन ईवीएम को ठीक कर दिया गया।
विज्ञापन
तिलक नगर से आप के विधायक जरनैल सिंह ने भी मतदान केंद्र संख्या 27 में ईवीएम में खराबी का आरोप लगाया। सिंह ने कहा कि तिलकनगर विधानसभा के पृथ्वी पार्क मतदान केंद्र में ईवीएम सुबह से ही काम नहीं कर रही है। मतदान केंद्र की संख्या 27 है। यह वही इलाका है जहां आप का वोट बैंक काफी है।
उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने दावा किया कि खराब ईवीएम को 10 मिनट में बदला जा रहा है, लेकिन जमीन पर ऐसे दावे कुछ और ही कहानी बयान कर रहे हैं। दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि मतदाताओं को नजफगढ़ विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची में अपना नाम ही नहीं मिला। गहलोत ने कहा कि यह सच है कि बड़े स्तर पर मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं। ये सभी नजफगढ़ के जय विहार के निवासी हैं।
राजधानी में 1.43 करोड़ मतदाता हैं जिनमें से 78,73,022 पुरुष और 64,42,762 महिलाएं और 669 तीसरे लिंग के मतदाता हैं। चुनाव मैदान में 164 प्रत्याशियों ने भाग्य आजमाया जिनमें 18 महिलाएं शामिल हैं।