फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019: Randeep Surjewala claims UPA 3 will form government

रणदीप सुरजेवाला का दावा, यूपीए 3 केंद्र की सत्ता में आएगा

Fri, 17 May 2019 07:11 AM IST
Abhishek Singh डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Fri, 17 May 2019 07:11 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: Randeep Surjewala claims UPA 3 will form government
रणदीप सुरजेवाला - फोटो : PTI

कांग्रेस पार्टी को उम्मीद है कि वह 23 मई के बाद विपक्ष में नहीं बैठेगी। पार्टी नेता रणदीप सुरजेवाला ने दावा किया है कि लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद केंद्र में यूपीए की सरकार बनेगी। प्रधानमंत्री कौन बनेगा, यह जनता तय करेगी। कांग्रेस पार्टी यूपीए में अपने सहयोगियों के साथ बातचीत कर रही है। यह तय है कि इस बार केंद्र में यूपीए-3 ही सत्ता पर काबिज होगी।इतना ही नहीं, यूपीए-3 का पहला काम भारतीय निर्वाचन आयोग की स्वायत्तता को वापस लाना होगा। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने निर्वाचन आयोग को पूरी तरह खत्म कर दिया है। यूपीए के सभी सहयोगियों के साथ मिलकर निर्वाचन आयोग की नियुक्ति प्रक्रिया पर दोबारा से विचार होगा।

विज्ञापन


गुरुवार को एक प्रेसवार्ता में रणदीप ने कहा, मोदी सरकार ने चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था पर जबरन कब्जा कर लिया है। लोकसभा चुनाव में पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह द्वारा आदर्श चुनाव आचार संहिता का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी ने इस बाबत चुनाव आयोग को 11 शिकायत दी हैं, लेकिन किसी पर भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही। इससे साबित होता है कि चुनाव आयोग सरकार के दबाव में काम कर रहा है। आदर्श चुनाव आचार संहिता अब मोदी आचार संहिता बन गई है। 
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, इस बात से निश्चिंत रहें कि केंद्र में 23 मई के बाद किसकी सरकार बन रही है। यूपीए-3 ही केंद्र की सत्ता में आएगा। जो लोग तीसरे फ्रंट की बात कर रहे हैं, वे भी हमारे साथी हैं। जब उनके साथ बैठकर बातचीत होगी तो वे यूपीए-3 को समर्थन देंगे। वे दल जानते हैं कि मोदी सरकार के पांच साल के कार्यकाल में देश कितना पीछे चला गया है, इसलिए वे ऐसी गलती नहीं करेंगे कि जिससे मोदी को दोबारा से सत्ता में आने का मौका मिले। कोई भी पार्टी अपनी विचारधारा पर चुनाव लड़ती है, लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि वे एक साथ मिलकर सरकार नहीं बना सकते।देश हित में पहले भी ऐसा होता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed