फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha chunav 2019: Rahul Gandhi includes lifestyle Video to Congress campaign against PM Modi

पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच अब लाइफस्टाइल जंग शुरू, वीडियो बनी प्रचार अभियान का हिस्सा

Sun, 28 Apr 2019 01:03 PM IST
शशिधर पाठक शशिधर पाठक, नई दिल्ली
शशिधर पाठक, नई दिल्ली Published by: शशिधर पाठक Updated Sun, 28 Apr 2019 01:03 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha chunav 2019: Rahul Gandhi includes lifestyle Video to Congress campaign against PM Modi
Rahul Vs Modi

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की लाइफ स्टाइल लोकसभा चुनाव के प्रचार अभियान का हिस्सा बन गई है। कांग्रेस आईटी सेल के लोगों की माने तो राहुल गांधी द्वारा शेयर किए जा रहे वीडियो खूब देखे जा रहे हैं। यह वीडियो राहुल गांधी की अनुमति से शेयर हो रहे हैं। कांग्रेस ने यह नया प्रयोग शुरू किया है और पिछेले सप्ताह से इसकी संख्या बढ़ी है। बताते हैं ऐसा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रचार अभियान की काट के तौर पर हो रहा है।

विज्ञापन


क्या है वीडियो में

  1. राहुल गांधी हेलीकाप्टर में बैठकर समोसा खा रहे हैं। यह प्रचार अभियान में संक्षिप्त नाश्ता का वीडियो है। वह अपने सहयोगी को समोसा पकड़ा रहे हैं। समोसा उ.प्र. का सबसे पापुलर नाश्ता है। पकौड़ा से ज्यादा इसने मार्केट शेयर ले रखा है। राहुल गांधी बिल्कुल सहज भाव में हैं और अपने सहयोगी को समोसा के बारे में बता रहे हैं।
    विज्ञापन

     
  2. राहुल गांधी एक वीडियो में हेलीकाप्टर के पायलट से चैटिंग कर रहे हैं। उनसे सहज भाव में कुछ जानने की कोशिश कर रहे हैं। जैसे एक जिज्ञासु सहज स्वभाव का उदार व्यक्ति मित्रवत व्यवहार में कुछ जानना चाहता हो। इसके बाद राहुल गांधी हेलीकाप्टर से नीजे उतरते हैं और घास-पूस वाले रास्ते पर आगे बढ़ रहे हैं।
    विज्ञापन
    विज्ञापन

     
  3. तीसरा वीडियो प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ का है। राहुल गांधी एयरपोर्ट पर अपनी बहन के पास आते हैं। भाई-बहन का प्यार दिखाते हुए राहुल गांधी खड़े होते हैं। आम तौर पर राहुल और प्रियंका इस तरह से कभी वीडियो में सार्वजनिक तौर से सामने नहीं आए हैं।


इस वीडियो में राहुल गांधी दोनों हाथ पास लाकर हेलीकाप्टर के छोटा होने का संकेत करते हुए बताते हैं कि कैसे वह प्रचार अभियान में छोटे से हेलीकाप्टर से प्रचार कर रहे हैं और पार्टी ने उनकी बहन, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को बड़ा हेलीकाप्टर दिया है।  राहुल के इस तरीके पर प्रियंका बहन के प्यार का झेंप दिखाती हैं। मजे की बात यह है कि यह टीवी और अखबार में खबर का स्पेस पा रही है। कांग्रेस आईटी सेल के रोहन गुप्ता कहते हैं कि लोगों को अच्छा लग रहा है, तभी तो।

यह वीडियो क्यों?

कांग्रेस के नेता इस तरह के वीडियो पर कोई और टिप्पणी नहीं करते। पार्टी के एक पुराने महासचिव का कहना है कि इस तरह की चीजें प्रचार अभियान का हिस्सा नहीं होती थी। इनसे परहेज किया जाता था, लेकिन जब चुनाव मुद्दों पर न हों तो यही चलेगा। वह चुनाव में राष्ट्रवाद के मुद्दे पर कटाक्ष कर रहे हैं।

सूत्र का कहना है कि कैसा राष्ट्रवाद का दौर चल रहा है। साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर सही हैं, अन्याय हुआ और आतंकवाद से लडऩे वाला पुलिस अफसर हेमंत करकरे किस रूप में पेश किया जा रहा है? एक राज्य का मुख्यमंत्री कह रहा है कि मोदी जी हिन्दुस्तान में बोलते हैं तो पाकिस्तान में इमरान कांपता है।



सूत्र का कहना है कि यह कोई चुनाव लडऩे के मुद्दे हैं। पांच साल की लोकतंात्रिक सरकार इन मुद्दों पर चुनाव लड़ रही है? प्रधानमंत्री अपने निजी जीवन को प्रचारित कर रहे हैं? मेरे हिसाब से यह लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। सूत्र का कहना है कि मैं यह नहीं कांग्रेस ही बहुत पाक-साफ है, लेकिन जिसकी जिम्मेदारी ज्यादा है, पहले सवाल तो उन पर ही उठेगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed