फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha chunav 2019: Rahul Gandhi in Wayanad rally, I want lifetime relationship to kerala

वायनाड में बोले राहुल गांधी- यहां 'मन की बात' करने नहीं आया, आपसे जीवन भर का रिश्ता चाहता हूं

Wed, 17 Apr 2019 01:14 PM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Wed, 17 Apr 2019 01:14 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha chunav 2019: Rahul Gandhi in Wayanad rally, I want lifetime relationship  to kerala
Rahul Gandhi in Wayanad - फोटो : ANI

केरल के वायनाड में कांग्रेस अध्यक्ष और प्रत्याशी राहुल गांधी ने थिरुनेली मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री की तरह नहीं हूं। मैं यहां आपलोगों से झूठ बोलने नहीं आऊंगा। मैं आपकी समझ, ज्ञान और विद्वता का सम्मान करता हूं। मैं आपलोगों से और यहां से कुछ महीनों का रिश्ता नहीं चाहता, बल्कि जीवन भर का रिश्ता बनाना चाहता हूं। 

विज्ञापन

 


उन्होंने पीएम मोदी की ओर इशारा करते हुए कहा कि मैं यहां मन की बात करने नहीं आया हूं। मैं यहां उस राजनीतिज्ञ की तरह नहीं आया हूं जो आपसे यह कहे कि क्या करना है और क्या नहीं? मैं यहां यह समझने के लिए आया हूं कि आपके दिल एंव आत्मा के अंदर क्या है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले राहुल गांधी ने वायनाड के थेरुनेली मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस संबंध में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि पुजारी के निर्देशानुसार राहुल गांधी ने अपने पिता, दादी और पूर्वजों और पुलवामा हमले में शहीद हुए सैनिकों के लिए पूजा की है। 


मालूम हो कि राहुल गांधी उत्तर प्रदेश के अमेठी लोकसभा सीट के अलावा केरल के वायनाड सीट से भी लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। केरल से राहुल गांधी का भावनात्मक लगाव रहा है। यहां के पापनाशिनी नदी में उनके पिता राजीव गांधी की अस्थियां विसर्जित की गई थीं। खुद राहुल गांधी अपने पिता की अस्थियों को विसर्जित करने के लिए केरल गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed