फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019: Rahul Gandhi in Karnataka rally, Why every robbers name suffix Modi- modi

कर्नाटक में बोले राहुल गांधी- मोदीजी! न्याय योजना का पैसा आपके दोस्तों की जेब से आएगा

Sat, 13 Apr 2019 03:01 PM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Sat, 13 Apr 2019 03:01 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: Rahul Gandhi in Karnataka rally, Why every robbers name suffix Modi- modi
राहुल गांधी (फाइल फोटो)

कर्नाटक के कोलार में चुनावी रैली के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर से भाजपा और प्रधानमंत्री पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये कैसा चौकीदार है, जिनके सामने देश का पैसा लूट कर चोर भाग जा रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि देश के हर चोर के नाम में मोदी-मोदी कैसे है! उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि चौकीदार चोर है और 100 फीसदी चोर  है। 

विज्ञापन


उन्होंने भाजपा और पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि 15 लाख, किसानों की कर्जमाफी और सालाना दो लाख रोजगार का वादा करने वाली भाजपा ने वादाखिलाफी की। कहा कि उन्होंने 15 लाख तो नहीं दिया, लेकिन कांग्रेस की सरकार गरीबों को पैसा देगी। गरीबों के खाते में हर साल 72 हजार रुपए यानि कि पांच साल में तीन लाख 60 हजार रुपए दिए जाएंगे। 
विज्ञापन


न्याय योजना के दावे पर सवाल खड़ा करने वाली भाजपा की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि वे पूछते हैं कि पैसे कहां से आएंगे? मोदीजी मैं आपको बताता हूं। पैसा अंबानी जैसे आपके दोस्त की जेब से आएगा। नीरव मोदी, ललित मोदी, मेहुल चौकसी, विजय माल्या की जेब से आएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed