फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019: Rahul Gandhi hits out at PM Modi over naming Rajeev Gandhi in speeches

मोदी जी, आप जितनी भी नफरत फेंकोगे, मेरे दिल से सिर्फ प्यार वापस आएगा : राहुल गांधी

Mon, 06 May 2019 08:39 PM IST
Abhishek Singh चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Mon, 06 May 2019 08:39 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: Rahul Gandhi hits out at PM Modi over naming Rajeev Gandhi in speeches
राहुल गांधी - फोटो : ANI

चुनावी भाषणों में राजीव गांधी और बोफोर्स मुद्दे का जिक्र करने पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को निशाने पर लिया है। एक रैली में मोदी के प्रधानमंत्री राजीव गांधी को नंबर एक भ्रष्टाचारी बताए जाने पर आज राहुल ने पलटवार किया। राहुल ने कहा- मोदी जी देश के पीएम हैं, मगर एक शहीद व्यक्ति का अपमान करते हैं। आपके दिल में जितना भी क्रोध हो आप मुझे, मेरे पिता, माता, दादा, दादी के बारे में जो कहना चाहते हो कहो, आप मेरी तरफ जितनी भी नफरत फेंकोगे, मेरे दिल से सिर्फ प्यार वापस आएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहा था मोदी ने?

शनिवार की रैली में प्रधानमंत्री ने राहुल पर निशाना साधते हुए कहा था,

'राहुल गांधी का एक ही लक्ष्य है वह है मेरी छवि खराब करना। आपके पिता को मिस्टर क्लीन कहा जाता है लेकिन उनका जीवन नंबर वन भ्रष्ट नेता के तौर पर खत्म हुआ।'  

 

वहीं, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड में एक रैली में कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को चुनौती दी कि अगर उनमें दम है तो शेष बचे दो चरण के चुनाव अपने पूर्व प्रधानमंत्री के मान-सम्मान और बोफोर्स के मुद्दे पर लड़ ले, इससे पता चल जाएगा कि किसके बाजुओं में कितना दम है। झारखंड में सिंहभूम और जमशेदपुर लोकसभा सीटों के लिए एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा- कांग्रेस को चुनौती देता हूं, नामदार परिवार के रागदरबारियों और चेले चपाटों को चुनौती देता हूं कि आज का चरण तो पूरा हो गया है लेकिन अभी दो चरणों का चुनाव शेष है। आपके पूर्व प्रधानमंत्री जिनके लिए आप मोटे-मोटे आंसू बहा रहे हैं, उनके मान-सम्मान पर ही अन्तिम दो चरणों का चुनाव लड़ लें।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed