{"_id":"5cb33a64bdec2214586c4d3c","slug":"lok-sabha-chunav-2019-priyanka-gandhi-targets-bjp-in-silchar","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम के सिलचर में भाजपा पर प्रियंका का हमला, कहा- हो रही संविधान को नष्ट करने की कोशिश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असम के सिलचर में भाजपा पर प्रियंका का हमला, कहा- हो रही संविधान को नष्ट करने की कोशिश
Sun, 14 Apr 2019 08:06 PM IST
Abhishek Singh
भाषा, सिलचर
भाषा, सिलचर
Published by: Abhishek Singh
Updated Sun, 14 Apr 2019 08:06 PM IST
विज्ञापन
सिलचर में प्रियंका गांधी वाड्रा
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने रविवार को कहा कि आज संविधान का सम्मान नहीं किया जा रहा और इसे नष्ट करने की कोशिशें की जा रही हैं। सिलचर से कांग्रेस उम्मीदवार और मौजूदा सांसद सुष्मिता देव के समर्थन में रोडशो करते हुए प्रियंका ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी दुनिया की यात्रा की लेकिन अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बमुश्किल ही थोड़ा बहुत वक्त बिताया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आज महापुरुष बीआर आंबेडकर की जयंती है। उन्होंने संविधान के माध्यम से इस देश की बुनियाद रखी थी। हर नेता की जिम्मेदारी है कि संविधान का सम्मान किया जाए। कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका ने कहा, "आज आप देख रहे हैं कि संविधान का सम्मान नहीं किया जा रहा और उसे नष्ट करने के प्रयास किये जा रहे हैं।"
विज्ञापन
भाजपा के घोषणापत्र की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि इसमें विभिन्न संस्कृतियों और धर्मों के लिए जगह नहीं है। संविधान के लिए भी कोई सम्मान नहीं है। उन्होंने कहा कि वाराणसी की जनता ने उन्हें बताया कि मोदी ने पिछले पांच साल में वहां किसी के साथ पांच मिनट का वक्त नहीं बिताया है।
विज्ञापन
प्रियंका ने कहा कि वह अमेरिका गए और लोगों से गले मिले। चीन गए और वहां भी गले मिले। रूस और अफ्रीका जाकर गले मिले। जापान जाकर ड्रम बजाया। पाकिस्तान में बिरयानी खाई। लेकिन अपने ही संसदीय क्षेत्र में वह एक बार भी किसी परिवार के यहां उनका हालचाल पूछने नहीं गए।
प्रियंका ने सुष्मिता देव की तुलना अपनी दादी इंदिरा गांधी से करते हुए कहा कि अगर आपको आज भी इंदिरा गांधी याद हैं तो ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने आपके लिए काम किया। मैं यहां सुष्मिता के लिए आई हूं। उनमें इंदिरा जी जैसा साहस है।