फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha chunav 2019: Priyanka gandhi rally & Road show in wayanad for Rahul Gandhi, attacks BJP

भाई राहुल के लिए वोट मांगने वायनाड पहुंचीं प्रियंका गांधी, कहा- मोदी सरकार ने देश को दिया धोखा

Sat, 20 Apr 2019 04:36 PM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Sat, 20 Apr 2019 04:36 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha chunav 2019: Priyanka gandhi rally & Road show in wayanad for Rahul Gandhi, attacks BJP
priyanka Gnandhi - फोटो : Amar Ujala

उत्तर प्रदेश के अमेठी के अलावे केरल के वायनाड से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के लिए उनकी बहन और पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी शनिवार को प्रचार करने पहुंचीं। यहां रोड शो के अलावे उन्होंने रैली भी की। प्रियंका गांधी ने वायनाड में कहा कि पांच साल पहले, एक पूर्ण बहुमत वाली सरकार सत्ता में आई। हमारे देश के लोगों ने भाजपा सरकार में अपना विश्वास और आशाएं रखीं। उस सरकार ने सत्ता में आने के बाद से जनता को उस विश्वास को धोखा देना शुरू कर दिया।  

विज्ञापन

 


प्रियंका ने कहा कि भाजपा भी मानने लगी कि सत्ता उन्हीं की है और लोगों की नहीं। इस का पहला संकेत तब मिला जब भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने चुनाव के बाद हर खाते में 15 लाख रुपये देने की घोषणा को जुमला कह डाला। उन्होंने मंच से लोगों को आश्वस्त किया कि राहुल गांधी यहां(वायनाड) में होंगे और यहां के लिए काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बचपन में दादी और पिता की हत्या के बावजूर राहुल के दिल में गुस्सा नहीं

प्रियंका गांधी ने कहा कि राहुल गांधी ने व्यक्तिगत हमलों का सामना किया है। वे उसके चरित्र को चित्रित करते हैं जो सच्चाई से बहुत दूर है। मेरा भाई राहुल मुझसे दो साल बड़ा है। वह मेरे जीवन के सबसे खूबसूरत और दर्दनाक क्षणों में सहयोगी रहे हैं। राहुल जब 14 साल के थे, तब इंदिरा गांधी की हत्या कर दी गई थी। हमारा परिवार एक साथ रहा। सात साल बाद जब वह विदेश में पढ़ाई कर रहा था तो पिता की हत्या कर दी गई। लेकिन इस संकट की घड़ी में भी राहुल ने कहा कि उनके दिल में कोई गुस्सा नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed