{"_id":"5cd83939bdec22073073d8ff","slug":"lok-sabha-chunav-2019-prakash-javadekar-says-people-want-modi-as-pm-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"1977 में इंदिरा को हटाने के लिए था आवेश, इस बार मोदी को लाने के लिए दिखा जोश: जावड़ेकर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
1977 में इंदिरा को हटाने के लिए था आवेश, इस बार मोदी को लाने के लिए दिखा जोश: जावड़ेकर
Sun, 12 May 2019 09:05 PM IST
Abhishek Singh
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Abhishek Singh
Updated Sun, 12 May 2019 09:05 PM IST
विज्ञापन
प्रकाश जावड़ेकर
- फोटो : Social Media
छठें चरण का मतदान के खत्म होने के साथ ही अब लोकसभा चुनाव अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। इस बीच केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने दावा किया कि 1977 के चुनाव के बाद यह पहला चुनाव है जिसमें जनता सीधे प्रधानमंत्री को ध्यान में रखकर मतदान कर रही है। 1977 में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को हटाने की बात मन में रखकर जनता ने मतदान किया था, जबकि इस बार नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने के लिए जनता मतदान कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा को इस लोकसभा चुनाव में 300 से अधिक सीटें हासिल होंगी। उन्होंने इसे भारतीय चुनावी इतिहास की बड़ी घटना बताया।
विज्ञापन
भाजपा नेता प्रकाश जावड़ेकर ने रविवार को मतदान के बाद एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि अब तक के चुनाव में मतदाताओं के रुझान को देखकर यह स्पष्ट हो गया है कि जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दोबारा पीएम बनते देखना चाहती है। उन्होंने यूपी-बिहार जैसे राज्यों में हुए गठबंधन की बातों को बिल्कुल निराधार बताया और कहा कि जनता के मूड के आगे कोई गठबंधन कामयाब नहीं होने जा रहा है। और इन राज्यों सहित पूरे देश में भाजपा को जनता का बड़ा समर्थन मिल रहा है।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा को पार्टी ने ममता बनर्जी के शासन के खात्मे का संकेत बताते हुए इसकी आलोचना की है। पश्चिम बंगाल में भाजपा की उम्मीदवार घोष के साथ कथित तौर पर हिंसा हुई है। मतदान के इस चरण में पश्चिम बंगाल में चुनावी हिंसा में दो लोगों के मारे जाने की भी खबर है। भाजपा ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की है।
विज्ञापन