फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019:PM Narendra Modi Campaign in UP and Madhya Pradesh

कांग्रेस पर मोदी का बड़ा हमला, कहा-जवानों का सिर कटवाने वाले वोट काटने पर उतरे हैं

Sun, 12 May 2019 05:25 PM IST
Trainee Trainee चुनाव डेस्क, अमर उजाला,नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला,नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Sun, 12 May 2019 05:25 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019:PM Narendra Modi Campaign in UP and Madhya Pradesh
नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने विपक्ष पर हमला बोला। प्रधानमंत्री ने कहा, "आज सुबह पता चला कि कश्मीर में कुछ आतंकवादियों को हमारी सेना ने मार गिराया। अब कुछ लोगों को ये परेशानी है कि आज जब मतदान चल रहा है तब मोदी ने आतंकवादियों को क्यों मारा?  वो बम-बंदूक लेकर सामने खड़ा है। क्या वहां मेरा जवान चुनाव आयोग की अनुमति लेने जाए कि मैं इसको गोली मारूं या न मारूं? अच्छा कश्मीर में जब से हम आए हैं, हर दूसरे-तीसरे दिन सफाई होती रहती है। ये सफाई अभियान मेरा काम है भाई। 

विज्ञापन


पीएम ने मायावती पर निशान साधते हुए कहा कि बहन जी आपके साथ गेस्ट हाउस में जो हुआ था उससे सारे देश की बहनों और बेटियों को पीड़ा हुई थी। अगर आप बेटियों की रक्षा के प्रति इतनी ही ईमानदार हैं तो आज ही, इसी समय राजस्थान की कांग्रेस सरकार से समर्थन वापस ले लीजिए।
विज्ञापन


उन्होंने महागठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा "महामिलावटी लोगों ने हमारी संस्कृति, परंपरा, हमारे सवा सौ करोड़ देशवासियों की ताकत इनके नायक, राष्ट्र के महापुरुषों की कभी परवाह नहीं की। देश भर में बाबा साहेब आंबेडकर से जुड़े स्थानों को पंच तीर्थ के रूप में विकसित करने का काम आपके इस सेवक ने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुशीनगर लोकसभा सीट से भाजपा ने पूर्व विधायक विजय दुबे को मैदान में उतारा है। कांग्रेस के टिकट पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आरपीएन सिंह ताल ठोक रहे हैं। जबकि सपा-बसपा गठबंधन ने नथुनी कुशवाहा को यहां से टिकट दिया है। कुशीनगर की लोकसभा सीट पर 19 मई को मतदान होगा।
 

देवरिया में पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला

कुशीनगर की रैली के बाद पीएम मोदी उत्तर प्रदेश की लोकसभा सीट देवरिया में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। पीएम ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस कहती है कि वो हमारे सैनिकों को मिला सुरक्षा कवच, उनको मिला विशेष कानून ही हटा देगी। कांग्रेस कह रही है कि वो देशद्रोह का कानून ही हटा देगी। जवानों का सिर कटवाने वाले वोट काटने पर उतरे हैं।

पीएम ने यहां गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्वांचल ने महामिलावट को नकारने की इसलिए भी ठान ली है क्योंकि केंद्र में कड़े और बड़े फैसले लेने वाली मजबूत सरकार उसने देखी है।

देवरिया सीट से भाजपा ने रमापति राम त्रिपाठी को टिकट दिया है। जबकि सपा-बसपा गठबंधन से बसपा के हिस्से में ये सीट आई है। बसपा ने यहा से विनोद जयसवाल को उतारा है। कांग्रेस के टिकट पर नियाज अहमद चुनावी मैदान में हैं। देवरिया लोकसभा सीट पर 19 मई को मतदान होगा।

मध्य प्रदेश में ढाई सीएम वाली सरकार है

मध्य प्रदेश के खंडवा में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने भोपाल से कांग्रेस के प्रत्याशी दिग्विजय सिंह पर हमला बोला है। पीएम ने कहा कि ये कितने भी हवन करा दें, ये कितने भी जनेऊ दिखा दें, पुलिस को भगवा ड्रेस भी सिलवा दें। लेकिन भगवा में जो आतंक के दाग लगाने की इन्होंने साजिश की है, उस पाप से ये बच नहीं पाएंगे।

पीएम ने मध्यप्रदेश की कांग्रेस की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा " आप यहां मध्य प्रदेश में ही देख लीजिए। यहां एक ही पार्टी के ढाई यानी 'टू प्वाइंट फाइव सीएम' हैं। प्रशासन को भी पता नहीं चलता कि किसका आदेश मानना है। गुंडों, हत्यारों और डकैतों को खुला लाइसेंस दिया गया है।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के पाले पोसे आतंकी जब यहां पर हमला करते थे तो ये निर्दोषों को जेल में ढूस देते थे। हिंदू आतंकवाद का कुतर्क करने के लिए हमारी महान परंपरा का अपमान करने के लिए जो गंभीर षड्यंत्र इन लोगों ने वोट बैंक की राजनीति करने के लिए किया है। इसका जवाब आज इनको मिल रहा है।

पीएम ने भोपाल गैस त्रासदी का जिक्र कते हुए कहा कि भोपाल में हजारों लोगों को जहरीली गैस के हवाले कर दिया गया, कई पीढ़ियों को बर्बाद कर दिया गया, इस कांड के गुनहगार को सरकारी विमान से भगा दिया गया। इस पर भी ये यही कहेंगे- हुआ तो हुआ।

खंडवा लेकसभा सीट पर लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण 19 मई वोट डाले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed