फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019: Parties like Baba ji burger wala, Chacha Maggi wala also contesting election

पंजाब में ‘बाबा जी बर्गर वाले’, ‘चाचा मैगी वाला’ भी चुनावी मैदान में

Tue, 07 May 2019 08:41 PM IST
Trainee Trainee भाषा,चंडीगढ़
भाषा,चंडीगढ़ Published by: Trainee Trainee Updated Tue, 07 May 2019 08:41 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: Parties like Baba ji burger wala, Chacha Maggi wala also contesting election
रविंदर पाल सिंह-जसबीर सिंह - फोटो : ani/social media

पंजाब में इस बार मशहूर ‘बाबा जी बर्गर वाले’ और ‘चाचा मैगी वाला’ भी चुनावी जंग में उतरे हैं। ये दोनों 19 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे 278 उम्मीदवारों में शामिल हैं। ‘बाबा जी बर्गर वाले’ के नाम की मशहूर दुकान चला रहे 30 वर्षीय रविंदर पाल सिंह लुधियाना लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं जबकि मशहूर ‘चाचा मैगी वाला’ के मालिक जसबीर सिंह (55) पटियाला संसदीय सीट से मुकाबले में हैं।

विज्ञापन


दोनों निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर लड़ रहे हैं

लुधियाना के मॉडल टाउन एक्सटेंशन मार्केट में बर्गर की दुकान चलाने वाले रविंदर पाल सिंह ने कहा, ‘‘मैंने औद्योगिक अपशिष्ट और रसायनों के ‘बुद्ध नाला’ में गिरने के कारण बढ़ते कैंसर मामलों के गंभीर मुद्दे के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए चुनाव लड़ने का फैसला किया है।’’  पिछले 12 वर्षों से अपने ग्राहकों को क्रिस्पी बर्गर परोस रहे रविंदर पाल सिंह ने कहा कि वह राज्य में सरकारी स्कूलों और अस्पतालों की जर्जर हालत को लेकर भी चिंतित हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने अपने कारोबार से कुछ पैसा बचाया है जो चुनाव प्रचार अभियान में इस्तेमाल कर रहा हूं और मुझे लोगों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।’’ 
विज्ञापन


हालांकि, उन्होंने दावा किया कि ‘‘कुछ लोग’’ नहीं चाहते कि वह चुनाव लड़ें और वे उनके लिए बाधाएं पैदा कर रहे हैं। लुधियाना लोकसभा सीट से कांग्रेस ने रवनीत सिंह बिट्टू जबकि शिरोमणि अकाली दल ने महेशिंदर सिंह ग्रेवाल को उम्मीदवार बनाया है। लोक इंसाफ पार्टी ने सिमरजीत सिंह बैंस और आम आदमी पार्टी ने तेजपाल सिंह को उम्मीदवार बनाया है। इस बीच, ‘चाचा मैगी वाला’ के जसबीर सिंह ने कहा कि वह राज्य में ‘‘भ्रष्टाचार’’ और दबे-कुचले लोगों के साथ हो रहे ‘‘अन्याय’’ के खिलाफ अपनी आवाज उठाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटियाला बस स्टैंड के समीप लोकप्रिय मैगी नूडल्स को मसालेदार और लजीज बनाकर बेचने के लिए मशहूर हुए जसबीर ने कहा, ‘‘मैं भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ना चाहता हूं जो आपको हर विभाग में मिलेगा। ’’ जसबीर ने इससे पहले पटियाला ग्रामीण सीट से 2017 में पंजाब विधानसभा का चुनाव भी लड़ा था लेकिन वह हार गए।


पटियाला संसदीय सीट से कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री परनीत कौर जबकि अकाली दल ने सुरजीत सिंह राखड़ा को उतारा है। आप ने नीना मित्तल और नवां पंजाब पार्टी ने धरमवीर गांधी को उम्मीदवार बनाया है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed