{"_id":"5ce1939fbdec2207226eac4d","slug":"lok-sabha-chunav-2019-omar-abdullah-says-all-exit-polls-can-not-be-wrong","type":"story","status":"publish","title_hn":"एग्जिट पोल पर उमर अब्दुल्ला ने किया ट्वीट, कहा- सर्वे गलत नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एग्जिट पोल पर उमर अब्दुल्ला ने किया ट्वीट, कहा- सर्वे गलत नहीं
Sun, 19 May 2019 11:15 PM IST
Abhishek Singh
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Abhishek Singh
Updated Sun, 19 May 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
उमर अब्दुल्ला
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव 2019 के एग्जिट पोल में एनडीए को पूर्ण बहुमत मिलने के बाद उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि सभी एग्जिट पोल गलत नहीं हो सकते हैं! यह समय है टीवी और सोशल मीडिया को बंद कर देने का। उमर के इस ट्वीट के बाद भाजपा के खेमे में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।
विज्ञापन
Every single exit poll can’t be wrong! Time to switch off the TV, log out of social media & wait to see if the world is still spinning on its axis on the 23rd.
— Omar Abdullah (@OmarAbdullah) May 19, 2019विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य के भाजपा नेता कविंदर गुप्ता ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि स्वतंत्र भारत में यह पहली बार है जब किसी सरकार के पक्ष में इतनी बड़ी लहर हो। उन्होंने कहा कि लोगों ने वोट नरेंद्र 'भाई' मोदी को दिया है और वे इस लहर के हीरो हैं। गुप्ता ने कहा कि हम लोगों को मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में अच्छा करना होगा और इसमें कोई संदेह नहीं है। हम लोगों जनता को एक बेहतर सरकार देंगे।
वहीं पीडीपी के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री नईम अख्तर ने एग्जिट पोल पर कहा कि ये केवल पोल है। हम लोगों को 23 मई का इंतजार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि नतीजे जो भी आएं हमें स्वीकार होंगे। सीपीआई-एम नेता और पूर्व विधायक युसुफ तारिगामी ने कहा कि हम लोग परिवर्तन की नजर से देख रहे हैं। हम लोगों ने परिवर्तन के लिए मेहनत किया है लेकिन जनता के जनादेश का सम्मान रहेगा।