फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019: Narendra modi Amit shah and other bjp leader add chowkidar in his name

पीएम मोदी समेत भाजपा के कई नेता बने 'चौकीदार', ट्विटर पर बदला नाम

Sun, 17 Mar 2019 12:13 PM IST
यशवीर सिंह चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशवीर सिंह Updated Sun, 17 Mar 2019 12:13 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: Narendra modi Amit shah and other bjp leader add chowkidar in his name
- फोटो : ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 'मैं भी चौकीदार' अभियान, की शुरुआत करने के बाद रविवार को सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने हैंडल पर नाम बदल लिया है। पीएम मोदी ने अपना नाम बदलकर 'चौकीदार नरेंद्र मोदी' कर लिया है। पीएम मोदी के अलावा भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भी अपना नाम बदलकर 'चौकीदार अमित शाह' कर लिया है। मोदी-शाह के अलावा कई और भाजपा नेताओं ने अपने नाम के आगे चौकीदार लगा लिया है। 

विज्ञापन

 



बता दें कि पीएम मोदी ने शनिवार को 'मैं भी चौकीदार' अभियान की शुरूआत की और एक वीडियो ट्वीट किया जिसमे उन्होंने 'मैं भी चौकीदार' के साथ लोकसभा चुनाव 2019 के लिए भाजपा के अभियान की शुरुआत की। पीएम मोदी इस अभियान के तहत 31 मार्च को देशभर के लोगों से बातचीत करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने शनिवार को अपने समर्थकों से अपील की है कि वे ‘मैं भी चौकीदार’ का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि वह भ्रष्टाचार और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ लड़ाई में अकेले नहीं हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, "आपका चौकीदार मजबूती से खड़ा है और देश की सेवा कर रहा है, लेकिन मैं अकेला नहीं हूं। 


भ्रष्टाचार, गंदगी, सामाजिक बुराई के खिलाफ लड़ने वाला हर व्यक्ति चौकीदार है। भारत के विकास के लिए कड़ी मेहनत करने वाला हर व्यक्ति चौकीदार है। आज हर भारतीय कह रहा है ‘मैं भी चौकीदार’।" उन्होंने अपना संदेश लोगों तक पहुंचाने के लिए तीन मिनट से अधिक समय का वीडियो भी पोस्ट किया है। 

मोदी अक्सर स्वयं को ऐसा "चौकीदार" बताते आए हैं जो भ्रष्टाचार को अनुमति नहीं देगा और न ही स्वयं भ्रष्टाचार करेगा। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी राफेल लड़ाकू विमान समझौते में कथित अनियमितताओं को लेकर मोदी पर बार-बार निशाना साधकर कहते रहे हैं, ‘चौकीदार चोर है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed