विद्यासागर की मूर्ति तोड़े जाने पर गरमाई सियासत, ममता और टीएमसी नेताओं का ट्विटर पर विरोध
कोलकाता में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो के दौरान हुई हिंसा के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने अपने ट्विटर एकाउंट पर ईश्वरचंद विद्यासागर की तस्वीर को प्रोफाइल फोटो बनाया है। मंगलवार को हुई हिंसा के दौरान कॉलेज परिसर में स्थित महान दार्शनिक, समाजसुधारक और लेखक ईश्वरचंद विद्यासागर की मूर्ति तोड़ दी गई थी, जिसके लिए टीएमसी ने भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों पर आरोप लगाया है। इसी घटना का विरोध जताते हुए सांकेतिक तौर पर टीएमसी और पार्टी नेताओं ने अपने ट्विटर प्रोफाइल फोटो में विद्यासागर की तस्वीर लगाई है।
Here's a picture of the desecrated bust of #Vidyasagar ... More proof of vandalism by #BJP goons at Amit Shah's road show. #Kolkata pic.twitter.com/vQDlKj6vfj
— Derek O'Brien | ডেরেক ও’ব্রায়েন (@derekobrienmp) May 15, 2019
सीएम ममता बनर्जी, राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन की ट्विटर प्रोफाइल फोटो के अलावा तृणमूल कांग्रेस के ऑफिशियल पेज की भी प्रोफाइल पिक बदलकर ईश्वरचंद विद्यासागर की तस्वीर लगा दी गई है। इसके अलावे पार्टी के कई अन्य नेताओं ने भी ऐसा ही किया है। टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रायन ने ट्विटर पर तीन वीडियो पोस्ट कर हिंसा के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के लोगों ने हिंसा के लिए उकसाया, जिसके बाद छात्रों से भी मारपीट की गई।
#Video #1 Evidence of what BJP goons did at Amit Shah’s road show in #Kolkata #Vidyasagar pic.twitter.com/TrQnF8KYdH
— Derek O'Brien | ডেরেক ও’ব্রায়েন (@derekobrienmp) May 15, 2019
मालूम हो कि पश्चिम बंगाल में अमित शाह की रैली से पहले शुरू हुए बवाल के बाद रोड शो के दौरान हिंसा हुई थी। भाजपा इसके लिए ममता सरकार पर आरोप लगा रही है, तो वहीं सीएम ममता बनर्जी ने भाजपा पर गुंडागर्दी का आरोप लगाया है। भाजपा ने चुनाव आयोग से हिंसा की शिकायत करते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
मंगलवार को कोलकाता में अमित शाह की रैली रोक दी गई थी। कोलकाता पुलिस ने कागजात की मांग करते हुए मंच हटाने को कहा था। इसके बाद आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का हवाला देते हुए सड़कों पर लगे पीएम मोदी-शाह और भाजपा के कई बैनर-पोस्टर और होर्डिंग हटा दिए गए थे। इसके बाद शाम में अमित शाह की रैली के दौरान हिंसा हुई थी।
यह भी देखें:
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.