फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019: Mamata banerjee, TMC change twitter profile picture to Vidyasagar to protest

विद्यासागर की मूर्ति तोड़े जाने पर गरमाई सियासत, ममता और टीएमसी नेताओं का ट्विटर पर विरोध

Wed, 15 May 2019 09:53 AM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Nilesh Kumar Updated Wed, 15 May 2019 09:53 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: Mamata banerjee, TMC change twitter profile picture to Vidyasagar to protest
Twitter page of Mamata Banerjee, Darek o'Brien - फोटो : Twitter

कोलकाता में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो के दौरान हुई हिंसा के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने अपने ट्विटर एकाउंट पर ईश्वरचंद विद्यासागर की तस्वीर को प्रोफाइल फोटो बनाया है। मंगलवार को हुई हिंसा के दौरान कॉलेज परिसर में स्थित महान दार्शनिक, समाजसुधारक और लेखक ईश्वरचंद विद्यासागर की मूर्ति तोड़ दी गई थी, जिसके लिए टीएमसी ने भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों पर आरोप लगाया है। इसी घटना का विरोध जताते हुए सांकेतिक तौर पर टीएमसी और पार्टी नेताओं ने अपने ट्विटर प्रोफाइल फोटो में विद्यासागर की तस्वीर लगाई है। 

विज्ञापन


विज्ञापन



सीएम ममता बनर्जी, राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन की ट्विटर प्रोफाइल फोटो के अलावा तृणमूल कांग्रेस के ऑफिशियल पेज की भी प्रोफाइल पिक बदलकर ईश्वरचंद विद्यासागर की तस्वीर लगा दी गई है। इसके अलावे पार्टी के कई अन्य नेताओं ने भी ऐसा ही किया है। टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रायन ने ट्विटर पर तीन वीडियो पोस्ट कर हिंसा के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के लोगों ने हिंसा के लिए उकसाया, जिसके बाद छात्रों से भी मारपीट की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन






मालूम हो कि पश्चिम बंगाल में अमित शाह की रैली से पहले शुरू हुए बवाल के बाद रोड शो के दौरान हिंसा हुई थी। भाजपा इसके लिए ममता सरकार पर आरोप लगा रही है, तो वहीं सीएम ममता बनर्जी ने भाजपा पर गुंडागर्दी का आरोप लगाया है। भाजपा ने चुनाव आयोग से हिंसा की शिकायत करते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है। 


मंगलवार को कोलकाता में अमित शाह की रैली रोक दी गई थी। कोलकाता पुलिस ने कागजात की मांग करते हुए मंच हटाने को कहा था। इसके बाद आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का हवाला देते हुए सड़कों पर लगे पीएम मोदी-शाह और भाजपा के कई बैनर-पोस्टर और होर्डिंग हटा दिए गए थे। इसके बाद शाम में अमित शाह की रैली के दौरान हिंसा हुई थी।

यह भी देखें:
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed