फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019: Mamata Banerjee fresh attack on PM Modi in Bankura Rally over coal mafia

ममता का मोदी पर प्रहार, 'आरोप झूठ निकला तो कान पकड़कर सौ उठक बैठक करनी पड़ेगी'

Thu, 09 May 2019 05:39 PM IST
Abhishek Singh चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Thu, 09 May 2019 05:39 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: Mamata Banerjee fresh attack on PM Modi in Bankura Rally over coal mafia
ममता बनर्जी - फोटो : ANI

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी प्रधानमंत्री मोदी पर लगातार हमला बोल रही हैं। बांकुरा रैली में पीएम मोदी ने ममता पर कोयला माफिया को खड़ा करने का आरोप लगाया था जिसपर आज ममता ने उन्हें निशाने पर लिया। उन्होंने एक रैली में कहा, "मैं आपको (पीएम मोदी) चुनौती देती हूं। अगर आप हममें से किसी के कोयला माफिया का हिस्सा बनने की बात साबित कर देते हैं तो मैं अपने सभी 42 उम्मीदवारों के नाम वापस ले लूंगी। अगर आप झूठ बोल रहे हैं, तो कान पकड़कर जनता के सामने सौ उठक-बैठक करनी पड़ेगी।"   

विज्ञापन


बांकुरा में मोदी ने क्या कहा था?

पीएम मोदी ने बांकुरा रैली में कहा था- पुरुलिया में संपदा की कमी नहीं है। आप काले सोने पर बैठे हुए हैं। लेकिन अब तक जो भी सरकारें रही हैं, उन्होंने यहां पर कोयला माफिया को खड़ा कर दिया है। तृणमूल वालों ने तो माफिया को ही सरकार का हिस्सा बना लिया है। हम इसे खत्म करना चाहते हैं और इसके लिए हमें एक बार मौका दीजिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा था- ममता मुझे थप्पड़ मारने की बात करती हैं। दीदी के अत्याचार ही उनकी सत्ता को उखाड़ फेंकने का संकल्प मजबूत कर रहे हैं। दीदी ने पश्चिम बंगाल को तबाह कर दिया। दीदी, देश के प्रधानमंत्री को प्रधानमंत्री मानने को तैयार नहीं हैं। यह अहंकार दीदी को ले डूबेगा। मोदी ने नारा दिया- चुपचाप, कमलछाप। उसके बाद नारा दिया- बूथ-बूथ से टीएमसी साफ। जब हम अत्याचार की बात करते हैं तो दीदी को गुस्सा आता है। दीदी उनकी चिंता करें जिनको चिटफंड में ठगा गया। दीदी जितना भी गुस्सा करें, भाजपा उनकी दादागीरी के आगे नहीं झुकेगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed