{"_id":"5cd035c1bdec2207786b894c","slug":"lok-sabha-chunav-2019-live-and-updates-election-round-up-of-may-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"6 मई 2019: पांचवें चरण का मतदान- चुनाव की हर बड़ी खबर जो आपके लिए है जरूरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
6 मई 2019: पांचवें चरण का मतदान- चुनाव की हर बड़ी खबर जो आपके लिए है जरूरी
Mon, 06 May 2019 07:56 PM IST
Abhishek Singh
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Abhishek Singh
Updated Mon, 06 May 2019 07:56 PM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव अपडेट 6 मई 2019
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव 2019 की लड़ाई महासंग्राम में बदल चुकी है। नेताओं की रैलियों का दौर चरम पर पहुंच चुका है। लोकसभा चुनाव के पांच चरण आज खत्म हो गए। वहीं छठे चरण का मतदान 12 मई को होगा। आपके लिए चुनाव की हर बड़ी खबर जानना बेहद जरूरी है। दिनभर की आपाधापी में चुनाव की बड़ी खबरें आपसे छूट रही हों तो चुनाव की हर बड़ी खबर आप एक ही जगह पढ़ सकते हैं।
अमेठी से भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने एक बार फिर से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोला है। स्मृति ईरानी ने कहा कि एक शख्स की मौत इसलिए हो गई क्योंकि उसे अस्पताल में इलाज नहीं दिया गया। उस अस्पताल में इलाज नहीं मिला, जहां राहुल गांधी ट्रस्टी हैं।
विज्ञापन
पढ़ें पूरी खबर
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को दक्षिणी दिल्ली से आप प्रत्याशी राघव चड्ढा के समर्थन में रोड शो किया।उनका काफिला दक्षिणी दिल्ली के तेहखंड गांव से निकला। पढ़ें पूरी खबर
चुनावी जनसभा में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के विरुद्ध अपमान जनक शब्दों का प्रयोग करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस ने चुनाव आयोग से शिकायत की है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज बब्बर ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर बस्ती की चुनावी सभा में पीएम मोदी की टिप्पणी का उल्लेख करते हुए शिकायत की है। पढ़ें पूरी खबर
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओपी राजभर ने योगी आदित्यनाथ सरकार से इस्तीफा दे दिया है। पढ़ें पूरी खबर
अदालत ने पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से आप की उम्मीदवार आतिशी मर्लिना की शिकायत पर भाजपा उम्मीदवार गौतम गंभीर को समन करने व चुनाव कार्यालय का रिकार्ड मंगाने के मुद्दे पर फैसला सुरक्षित रख लिया। पढ़ें पूरी खबर
आम आदमी पार्टी से बगावत करने वाले विधायक देवेंद्र कुमार सहरावत भाजपा में शामिल हो गए हैं। सहरावत ने सोमवार को केंद्रीय मंत्री विजय गोयल की उपस्थिति में भाजपा ज्वाइन की। पढ़ें पूरी खबर
हरियाणा के भिवानी में बोले राहुल गांधी: जनता मालिक है, मैंने मालिक का हुक्म सुना। मोदी ने गुरु का अपमान किया। मोदी ने देश की जनता को धोखा दिया। पढ़ें पूरी खबर
बंगाल के तामलुक में बोले पीएम मोदी: बंगाल में फैनी तूफान के बाद हालात का जायजा लेना चाहता था। दो बार फोन भी किया लेकिन ममता दीदी ने बात नहीं की। अहंकार से भरी ममता ने बैठक करने से मना कर दिया। बौखलाई दीदी को भगवान की बात करना भी खटकता है। 'जय श्रीराम' का नारा लगाने वालों को दीदी जेल भिजवाती हैं। दरअसल, रविवार को एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें ममता बनर्जी 'जय श्रीराम' के नारे लगाने वालों से उलझती दिख रही हैं। पढ़ें पूरी खबर
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर बड़े आरोप लगाते हुए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। केजरीवाल ने कहा- मोदी सरकार की नीतियां फेल हो गई हैं। व्यापारी वर्ग अनाथ महसूस कर रहा है। केंद्र सरकार ने आतंक मचा रखा है। पीएम का राष्ट्रवाद धोखा है, फर्जी है। मोदी के पाकिस्तान से सीक्रेट रिश्ते हैं। पढ़ें पूरी खबर
बर्खास्त बीएसएफ जवान तेज बहादुर यादव ने वाराणसी से अपने नामांकन रद्द होने को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण यादव का केस लड़ रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर
कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी सरकार पर हमला बोला है। सिद्धू ने कहा कि गंगा सफाई में कथनी और करनी में अंतर है। वाराणसी में गंगा सबसे ज्यादा प्रदूषित हुई। गंगा सफाई में 200 साल लगेंगे। सिद्धू ने पीएम को 'दर्शनी घोड़ा' कह दिया। पीएम की नीति है कि न खेलूंगा, न खेलने दूंगा। पीएम मोदी के वादे बांस की तरह खोखले हैं। पढ़ें पूरी खबर
स्मृति ईरानी ने अमेठी में कहा कि उन्होंने प्रशासन और चुनाव आयोग को बूथ कैप्चरिंग के संबंध में आगाह किया है, ताकि वे एक्शन लें। लोगों को तय करना है कि राहुल गांधी की ऐसी राजनीति को सजा देना चाहिए या नहीं। पढ़ें पूरी खबर
चक्रवाती तूफान फैनी से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को ओडिशा पहुंचे। यहां उन्होंने प्रभावित इलाकों का जायजा लिया और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक भी की। बैठक में उनके साथ राज्यपाल गणेशी लाल और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद थे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
06 मई: दिनभर की चुनावी हलचल का अपडेट--
पीएम मोदी ने झाड़ग्राम में अपनी चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कि ममता बनर्जी का प्रधानमंत्री बनने का सपना पूरा नहीं हो सकता, उन्हें पश्चिम बंगाल में 10 सीटें भी नहीं मिलेगी। मोदी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘मैं यहां जय श्री राम बोल रहा हूं ताकि ममता मुझे जेल में डाल सकें ।’ पढ़ें पूरी खबर