फैनी: पीएम मोदी ने की नवीन पटनायक की तारीफ, राहत के लिए 1 हजार करोड़ देगा केंद्र
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
चक्रवाती तूफान फैनी से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को ओडिशा पहुंचे। यहां उन्होंने प्रभावित इलाकों का जायजा लिया और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक भी की। बैठक में उनके साथ राज्यपाल गणेशी लाल और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद थे।
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
प्रधानमंत्री मोदी ने बैठक खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की तारीफ की। उन्होंने साथ ही ओडिशा के नागरिकों और मछुआरों की भी सराहना की। जिन्होंने सरकार की सभी सुविधाओं का लाभ उठाया और जिसके चलते नुकसान काफी कम हुआ।
प्रधानमंत्री ने कहा, यहां तूफान से लड़ने के लिए सबने मिल-जुल कर काम किया है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बहुत अच्छा काम किया। ओडिशा के लोगों ने भी बहुत अच्छा काम किया है। बैठक में सभी मुद्दों पर चर्चा हुई। केंद्र सरकार की ओर से एक हजार करोड़ रुपये और जारी किए जाएंगे।
प्रधानमंत्री ने आगे कहा, भारत सरकार की टीम आएगी और नुकसान का जायजा लेगी। यहां के नागरिकों का दिल से अभिनंदन करता हूं। जिन परिवारों ने अपनों को खोया है उन्हें दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की सुविधा भी भारत सरकार देगी।
PM Narendra Modi conducts aerial survey of #Cyclonefani affected areas in Odisha. Governor Ganeshi Lal, CM Naveen Patnaik and Union Minister Dharmendra Pradhan also present pic.twitter.com/7zQQK3WpLS
— ANI (@ANI) May 6, 2019
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने प्रदेश के राज्यपाल गणेशी लाल और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से फोन पर बातचीत कर स्थिति का जायजा लिया था और केंद्र की ओर से मदद का आश्वासन दिया था। ओडिशा में फैनी तूफान से भारी तबाही मची हुई है। अभी तक 34 लोगों की मौत हो चुकी है।
PM Narendra Modi conducts aerial survey of #Cyclonefani affected areas in Odisha. Governor Ganeshi Lal, CM Naveen Patnaik and Union Minister Dharmendra Pradhan also present. pic.twitter.com/ZO9XkRC7kK
— ANI (@ANI) May 6, 2019
यहां तूफान से पुरी और खुर्दा में सबसे अधिक तबाही हुई है। यहां बिजली-पानी व खाद्य सामग्री की परेशानी अभी भी बनी हुई है। वहीं धार्मिक नगरी पुरी में ही 21 लोगों की जान जाने की खबर है। तूफान से राज्य के 11 जिले प्रभावित हुए हैं। हालांकि राज्य सरकार का कहना है कि हालात को सामान्य बनाने के लिए युद्धस्तर पर काम किया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक तूफान से 1 हजार गांव और 52 शहरी इलाके प्रभावित हैं। मुख्यमंत्री ने इस बात की उम्मीद जताई है कि बिजली और पानी की आपूर्ति जल्द सुचारू रूप से होगी। उन्होंने रविवार को कहा है कि प्रभावित इलाकों में अगले 15 दिनों तक सरकार लोगों को खाना मुहैया कराएगी।