फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019: Live and updates election round up of May 15

15 मई 2019: यहां पढ़ें चुनाव की हर बड़ी खबर जो आपके लिए जरूरी है

Wed, 15 May 2019 09:17 PM IST
Abhishek Singh चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Wed, 15 May 2019 09:17 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: Live and updates election round up of May 15
लोकसभा चुनाव अपडेट 15 मई 2019 - फोटो : Amar Ujala

लोकसभा चुनाव के छठे चरण का मतदान खत्म हो चुका है। सातवें चरण में 8 राज्यों की 59 सीटों पर 19 मई को वोट डाले जाएंगे। इसमें बिहार, मध्य प्रदेश, पंजाब, हिमाचल, उत्तर प्रदेश सहित पश्चिम बंगाल की सीटों पर वोटिंग होंगी। दिनभर की आपाधापी में चुनाव की बड़ी खबरें आपसे छूट रही हों तो चुनाव की हर बड़ी खबर आप एक ही जगह पढ़ सकते हैं।

विज्ञापन

15 मई: दिनभर की चुनावी हलचल का अपडेट-

पश्चिम बंगाल में हिंसा पर चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला लिया है। बंगाल में चुनाव प्रचार पर गुरुवार रात 10 बजे से ही रोक लग जाएगी। चुनाव आयोग ने कई अधिकारियों के तबादले किए हैं।  पूरी खबर पढ़ें

विज्ञापन


पश्चिम बंगाल के कोलकाता में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो में हुई हिंसा के बाद अब इसे लेकर राजनीति खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। खास तौर पर विद्यासागर कॉलेज में ईश्वर चंद्र विद्यासागर की मूर्ति तोड़े जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। भाजपा और टीएमसी की ओर से आरोप प्रत्यारोप के बाद आज सीएम ममता बनर्जी ने कोलकाता में मार्च निकाला। पूरी खबर पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कोलकाता में मंगलवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो में हुए बवाल के बाद आज पीएम मोदी ने बशीरहाट पहुंचे। बशीरहाट में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला। पीएम ने कहा कि ममता दीदी ने दो दिन पहले सार्वजनिक तौर पर एलान किया था कि वो बदला लेंगी। उन्होंने 24 घंटे के अंदर अपना एजेंडा पूरा किया। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो पर हमला किया गया। पूरी खबर पढ़ें


कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को पंजाब के लुधियाना में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान राहुल गांधी का एक अलग अंदाज देखने को मिला। राहुल गांधी यहां ट्रैक्टर चलते नजर आए। पूरी खबर पढ़ें

झारखंड में बाबा वैद्यनाथ की धरती देवघर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस को निशाने पर लिया। उन्होंने देवघर को रेल और हवाई मार्ग से जोड़े जाने को लेकर भाजपा के विकास कार्य गिनाए। उन्होंने पिछले दिनों 1984 के सिख दंगे पर विवादास्पद बयान देने वाले सैम पित्रोदा और उन्हें 'नीच' कहने वाले मणिशंकर अय्यर को भी निशाने पर लिया।   पूरी खबर पढ़ें 

पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार से लेकर मतदान तक लगातार हिंसक घटनाएं जारी हैं। मंगलवार को कोलकाता में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली के दौरान भी हिंसा हुई। इस दौरान कई जगह मारपीट और आगजनी की घटनाएं भी सामने आईं।इधर, दिल्ली में भाजपा ने जंतर मंतर पर मौन विरोध प्रदर्शन किया।  पूरी खबर पढ़ें

आखिरी चरण के मतदान से पहले देश की सबसे हॉट सीट वाराणसी में सियासी पारा अपने चरम पर पहुंच गया है। कांग्रेस की महासचिव और पूर्वी यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी ने आज पीएम मोदी के लोकसभा क्षेत्र वाराणसी में रोड शो किया। पूरी खबर पढ़ें

अमेठी में राहुल गांधी को चुनावी मैदान में टक्कर दे रहीं भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने पालमपुर में पार्टी प्रत्याशी किशन कपूर के पक्ष में रैली के दौरान कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। ईरानी ने आरोप लगाया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर कोलकाता में कांग्रेस के सहयोगी दल तृणमूल कांग्रेस ने जानलेवा हमला करवाया।
पूरी खबर पढ़ें

कांग्रेस पार्टी की नई दिल्ली में आयोजित एक प्रेस वार्ता में एक व्यक्ति हंगामा करने लगा। इस दौरान यह व्यक्ति वंदे मातरम का नारा लगाने लगा। इसे ऐतराज था कि प्रेस वार्ता में कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अजय सिंह बिष्ट क्यों कह रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें

कोलकाता में मंगलवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो में हुए बवाल के बाद आज पीएम मोदी ने बशीरहाट पहुंचे। बशीरहाट में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला। पीएम ने कहा कि ममता दीदी ने दो दिन पहले सार्वजनिक तौर पर एलान किया था कि वो बदला लेंगी। पूरी खबर पढ़ें

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में अमित शाह के रोड शो में हुई हिंसा को लेकर बंगाल की सियासत गर्म हो गई है। आज टीएमसी के प्रवक्ता डेरेक ओ ब्रायन ने प्रेस कांन्फ्रेंस कर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर बाहर से गुंडे लेकर आने का आरोप लगाया। उन्होंने भाजपा नेता तेजिंदर बग्गा को भी निशाने पर लिया।  पूरी खबर पढ़ें

कोलकाता में मंगलवार को हुई हिंसा के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को बंगाल दौरे पर हैं। कोलकाता में उनकी रैली का मंच तोड़े जाने और रैली रद्द होने की खबरों के बीच भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने निर्देश दिया कि चाहे कुछ भी हो, रैलियां रद्द नहीं होंगी। पूरी खबर पढ़ें


कोलकाता में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो के दौरान हुई हिंसा के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने अपने ट्विटर एकाउंट पर ईश्वरचंद विद्यासागर की तस्वीर को प्रोफाइल फोटो बनाया है। पूरी खबर पढ़ें
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed