फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019: PM Modi attacks Mamata in Bengal rally

बंगाल के बशीरहाट में बरसे मोदी, गोलियां और बम लेकर विनाश पर उतारू दीदी के गुंडे

Wed, 15 May 2019 08:42 PM IST
Trainee Trainee चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Wed, 15 May 2019 08:42 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: PM Modi attacks Mamata in Bengal rally
नरेंद्र मोदी - फोटो : Amar Ujala

कोलकाता में मंगलवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो में हुए बवाल के बाद आज पीएम मोदी ने बशीरहाट पहुंचे। बशीरहाट में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला। पीएम ने कहा कि ममता दीदी ने दो दिन पहले सार्वजनिक तौर पर एलान किया था कि वो बदला लेंगी। उन्होंने 24 घंटे के अंदर अपना एजेंडा पूरा किया। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो पर हमला किया गया।

विज्ञापन


मोदी ने कहा कि दीदी के गुंडे, गोलियां और बम लेकर विनाश करने पर उतर गए हैं, लेकिन लोकतंत्र के प्रति श्रद्धा को लेकर बंगाल के मेरे भाई-बहन डटकर खड़े हैं। क्या आपको लगता है कि आपकी गालियों और धमकियों से मोदी डर जायेगा।
विज्ञापन


पीएम ने जनसभा में कहा कि बंगाल में भाजपा नेताओं को रैली नहीं करने दी जा रही। वोटरों को वोट नहीं डालने दिया जा रहा। उम्मीदवारों पर हमले किए जा रहे हैं, यहां तक कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रपौत्र को भी आपके गुंडों ने नहीं छोड़ा। उन्होंने  कहा कि दीदी आप खुद भी कलाकार हैं, आप मेरा भद्दा से भद्दा से चित्र बनाइए और मुझें भेंट करिए मैं आप पर एफआईआर नहीं करुंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा "दीदी, जनता को धोखा आप दो, चिटफंड के नाम पर गरीबों का पैसा आप लूटो, भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए धरने पर आप बैठो। और जब पश्चिम बंगाल की जनता आपसे हिसाब मांगे तो आप गालियां देने पर उतर आईं, हिंसा और आगजनी करने लगी।'


पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधते हुए कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक के बाद अपने ही सपूतों पर सवाल उठाने वाली दीदी को सबक सिखाना जरूरी है। देश के हितों के खिलाफ जाकर पाकिस्तान के सुर में सुर मिलाने वाली दीदी को सबक सिखाना जरूरी है। ममता दीदी, मत भूलिए कि ये 21वीं सदी का भारत है। अगर पश्चिम बंगाल की जनता आपको सातवें आसमान पर बिठा सकती है तो यही जनता आपको वापस जमीन पर भी गिरा सकती है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed