{"_id":"5cc1cab9bdec221455450cad","slug":"lok-sabha-chunav-2019-live-and-updates-election-round-up-of-25-april","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 अप्रैल 2019: लोकसभा चुनाव की हर वो बड़ी खबर जो आपके लिए है जरूरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
25 अप्रैल 2019: लोकसभा चुनाव की हर वो बड़ी खबर जो आपके लिए है जरूरी
Thu, 25 Apr 2019 08:54 PM IST
Abhishek Singh
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Abhishek Singh
Updated Thu, 25 Apr 2019 08:54 PM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव अपडेट 25 अप्रैल 2019
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव 2019 की लड़ाई महासंग्राम में बदल चुकी है। नेताओं की रैलियों का दौर चरम पर पहुंच चुका है। भाजपा-कांग्रेस सहित तमाम पार्टियों की ओर से उम्मीदवारों के नामों के एलान का दौर हर दिन के साथ आगे बढ़ रहा है। देश के लिए 2019 लोकसभा चुनाव बेहद अहम है और ऐसे में आपके लिए चुनाव की हर बड़ी खबर जानना बेहद जरूरी है। दिनभर की आपाधापी में चुनाव की बड़ी खबरें आपसे छूट रही हों तो चुनाव की हर बड़ी खबर आप एक ही जगह पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
25 अप्रैलः चुनावी अपडेट
प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने गुरुवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में रोड शो किया। उनके स्वागत को लेकर यहां भाजपा के बड़े-बड़े नेता आए। उनका यह रोड शो बीएचयू से शुरू हुआ जो दशाश्वमेध घाट पर खत्म हुआ। यहां उन्होंने गंगा आरती की। पूरी खबरें पढ़ें
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए वोटिंग से ठीक पहले पंजाब में आम आदमी पार्टी को करारा झटका लगा है। विधायक नजर सिंह ने पार्टी छोड़ दी और वे अब कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की मौजूदगी में नजर सिंह ने कांग्रेस ज्वॉइन की। पूरी खबर पढ़ें
विज्ञापन
-यूपी के बांदा में प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी ने विजय संकल्प रैली में जनता को संबोधित करते हुए सबसे पहले अखिलेश मायावती पर हमला बोला। उन्हाेंने कहा कि दिल्ली में एसी कमरों में बैठकर बुआ और बबुआ की तस्वारें दिखाकर हिंदुस्तान को भ्रमित कर रहे हैं उन्हें जनता की असली ताकत का अंदाजा नहीं है। पूरी खबर पढ़ें
भाजपा के प्रत्याशी और भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' के समर्थन में जनसभा करने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ आजमगढ़ आए। इस दौरान उन्होंने सपा-बसपा गठबंधन पर जमकर निशाना साधा है। पूरी खबर पढ़ें
-भाजपा प्रत्याशी किरण खेर ने चंडीगढ़ से नामांकन भर दिया है। वहीं, आरजेडी प्रत्याशी और लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती ने पाटलीपुत्र लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल किया है। पढ़ें पूरी खबर
- कांग्रेस ने वाराणसी से अजय राय को टिकट दिया है। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। वहीं, गोरखपुर से पार्टी ने मधुसूदन तिवारी को टिकट दिया है। 2014 में भी अजय राय कांग्रेस के उम्मीदवार थे लेकिन चुनाव हार गए थे। इससे पहले तक वाराणसी से प्रियंका गांधी के पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे थे। पढ़ें पूरी खबर
- आम आदमी पार्टी का कहना है कि दिल्ली की सातों सीटों पर पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 'आप' का कांग्रेस से गठबंधन नहीं हो पाया है। दिल्ली के लिए 'आप' का घोषणापत्र जारी करते हुए सीएम केजरीवाल ने ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि 2019 का चुनाव टर्निंग प्वॉइंट है। केजरीवाल ने भाजपा पर जमकर हमला बोला और कहा कि भारतीय जनता पार्टी पाकिस्तान के एजेंडे को पूरा कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी-शाह की जोड़ी को सरकार बनाने से रोकने के लिए उनकी पार्टी सबकुछ करेगी। पूरी खबर पढ़ें
- केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का एक विवादित बयान सामने आया है। वो भी भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के सामने मंच से गिरिराज ने ये बयान दिया। एक खास वर्ग को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर तीन हाथ जगह चाहिए तो इस देश में वंदेमातरम गाना होगा और भारत माता की जय कहना होगा। पढ़ें पूरी खबर