फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019: Jyotiraditya Scindia to contest from Guna, Manish Tewari from Anandpur Sahib

एमपी के गुना से ही लड़ेंगे ज्योतिरादित्य सिंधिया, आनंदपुर साहिब से मनीष तिवारी को मिला टिकट

Sat, 13 Apr 2019 09:44 AM IST
अमित मंडल चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Sat, 13 Apr 2019 09:44 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: Jyotiraditya Scindia to contest from Guna, Manish Tewari from Anandpur Sahib
ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : Facebook
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए शुक्रवार को कांग्रेस ने सात उम्मीदवारों की सूची जारी की। सूची में मध्य प्रदेश से तीन, पंजाब से दो और जम्मू-कश्मीर और बिहार से एक-एक उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया मध्य प्रदेश के गुना से और मनीष तिवारी पंजाब के आनंदपुर साहिब से चुनाव लड़ेंगे। 
विज्ञापन

  सिंधिया गुना सीट से ही सांसद हैं। वहीं, इछावर के विधायक रहे शैलेंद्र पटेल वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी के करीबी माने जाते हैं, जबकि मोना सुस्तानी पूर्व विधायक गुलाब सुस्तानी की बहू हैं। उन्हें दिग्विजय सिंह की करीबी नेताओं में गिना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और किसे किसे मिला टिकट 

मध्य प्रदेश के विदिशा से शैलेंद्र पटेल, मध्य प्रदेश के राजगढ़ से मोना सुस्तानी, पंजाब के संगरूर से केवल सिंह ढिल्लन, बिहार के वाल्मीकिनगर से शाश्वत केदार और जम्मू कश्मीर के लद्दाख से रिजगिन स्पलबर को टिकट दिया गया है।


बता दें कि देश में सात चरणों में चुनाव हो रहा है। पहले दौर का मतदान 11 अप्रैल को हो चुका है। इस दौर में 91 सीटों के लिए वोट डाले गए। दूसरे दौर का मतदान 18 अप्रैल को होना है और 97 सीटें दांव पर है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed