फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019: Is Priyanka Gandhi going to contest against PM Modi in Varanasi

वाराणसी से प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ प्रियंका को उतारने की हो रही तैयारी!

Sat, 13 Apr 2019 06:44 PM IST
Prachi Priyam चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prachi Priyam Updated Sat, 13 Apr 2019 06:44 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: Is Priyanka Gandhi going to contest against PM Modi in Varanasi
प्रियंका गांधी-नरेंद्र मोदी

देश में मचे चुनावी घमासान के बीच चर्चा है कि कांग्रेस, पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ सबसे बड़ा दांव चल सकती है। वाराणसी से प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ कांग्रेस महसचिव प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने की खबरें चर्चा में हैं। खबरों के मुताबिक प्रियंका गांधी ने वाराणसी के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के आग्रह के बाद वहां से चुनाव लड़ने के लिए हामी भर दी है, लेकिन अंतिम फैसला पार्टी हाईकमान लेगा। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले दिनों प्रियंका ने चुनाव लड़ने के संबंध में कहा था कि पार्टी का फैसला उन्हें मंजूर होगा। इसके बाद से ही अटकलों का बाजार गर्म हो गया था। राहुल गांधी ने भी इसे लेकर इतना ही कहा था प्रियंका चाहेंगी तो इस पर विचार किया जाएगा। कयास हैं कि कांग्रेस दूसरे चरण के मतदान के नामांकन की अंतिम तारीख को प्रियंका का नाम फाइनल कर भाजपा को चौंका सकती है।
विज्ञापन


हालांकि प्रियंका ने कई मौकों पर वाराणसी से चुनाव लड़ने बात से कभी साफ इनकार नहीं किया है। रायबरेली में जब पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनसे चुनाव लड़ने की बात की थी तब भी उन्होंने वाराणसी का नाम लेकर टाल दिया था। इसके अलावा उनकी गंगा यात्रा भी प्रयागराज से शुरू हो कर वाराणसी के अस्सी घाट पर ही खत्म हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed