फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019: Fact Check of PM Narendra Modi sharing dining table with Imran Khan

पड़ताल: क्या पीएम नरेंद्र मोदी और इमरान खान साथ में बैठकर खाना खा रहे हैं?

Thu, 11 Apr 2019 06:53 PM IST
Prachi Priyam चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prachi Priyam Updated Thu, 11 Apr 2019 06:53 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: Fact Check of  PM Narendra Modi sharing dining table with Imran Khan
अमर उजाला पड़ताल

लोकसभा चुनाव के ठीक पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान एक बयान में कहा था कि अगर नरेंद्र मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बनते हैं तो यह भारत-पाकिस्तान के संबंध के लिए अच्छा होगा। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इमरान खान की एक तस्वीर दिखने लगी, जिसमें दोनों एक साथ एक डायनिंग टेबल पर बैठे हुए हैं। 

विज्ञापन


तस्वीर में नरेंद्र मोदी इमरान खान के बगल में हरी टोपी पहने बैठे हुए दिख रहे हैं। तस्वीर देखकर लग रहा है कि दोनों साथ में खाना खा रहे हैं।

फेेसबुक पर अखिलेश मायावती फैन्स क्लब नाम के एक पेज से यह तस्वीर अपलोड करते हुए लिखा गया है-अरे इमरान भाई, मेरी फिल्म अपने यहां चलवाओ ना मेरे यहां तो रोक लग गई है। इमरान भाई पाकिस्तान की बिरयानी बड़ी टेस्टी है। इसे सोशल मीडिया पर ऐसे ही कई तरह के मैसेज के साथ शेयर किया जा रहा है। 

विज्ञापन

क्या कहती है अमर उजाला की पड़ताल? 

इस तस्वीर को लेकर अमर उजाला की पड़ताल में पता चला कि ये जैसी दिख रही है सच में वैसा नहीं है। बल्कि इमरान खान की एक पुरानी तस्वीर को काट-छांट कर उनके बगल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बैठाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन




असल में इस तस्वीर में इमरान खान के साथ बगल वाली कुर्सी पर उनकी पूर्व पत्नी रेहम खान बैठी हुई हैं। फोटोशॉप की मदद से रेहम खान को हटा कर यहां प्रधानमंत्री मोदी की फोटो लगा दी गई है। 

अमर उजाला की पड़ताल में यह वायरल खबर गलत निकली।

आपके लिए

अगर आपको भी सोशल मीडिया में वायरल हो रही किसी खबर पर संदेह है, तो कमेंट बॉक्स में लिखें। अमर उजाला खबर की पड़ताल करेगा और सच्चाई आपके सामने होगी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed