90 करोड़ में से 10 हजार मतदाताओं ने भी नहीं देखा राजनीतिक दलों का संविधान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र कहे जाने वाले देश में लोकसभा चुनाव हो रहे हैं। प्रथम चरण का मतदान संपन्न हो चुका है। रैलियों में एक-दूसरे पर शब्दों के बाण चल रहे हैं, तो दूसरी ओर वादों की झड़ी लगी है। इन सबके बीच एक सवाल खड़ा होता है कि देश में ऐसे कितने वोटर हैं, जो किसी न किसी राजनीतिक दल को अपना वोट तो देते हैं, मगर उन्हें पार्टी के संविधान की कोई जानकारी नहीं होती।
भारतीय निर्वाचन आयोग ने अपनी वेबसाइट पर विभिन्न राजनीतिक दलों का संविधान अपलोड कर रखा है, मगर अभी तक 90 करोड़ मतदाताओं में से 10 हजार लोगों ने भी उस पर नजर नहीं दौड़ाई। आम आदमी पार्टी का संविधान सबसे ज्यादा 777 लोगों ने देखा और 539 ने डाउनलोड किया। कांग्रेस-भाजपा सहित दूसरे सभी दल इससे नीचे हैं।
बता दें कि निर्वाचन आयोग ने राजनीतिक दलों से संबंधित कई जानकारियां अपनी वेबसाइट पर अपलोड की हैं। इसमें राजनीतिक दल का संविधान कैसा है, उसकी मूल विचारधारा क्या है, उसमें कब-कौन से संशोधन किए गए हैं, आदि जानकारियां समाहित रहती हैं। किसी एक खास विचारधारा पर चलने वाली पार्टी किन परिस्थितियों में दूसरे विचारों वाली पार्टी के साथ गठबंधन कर लेती है। अधिकांश वोटरों को यह नहीं पता होता कि उन पार्टियों का मूल संविधान क्या कहता है। क्या उन दलों के संविधान में ये लिखा है कि जरुरत पड़ने पर वे अपने से विपरित विचारधारा वाली पार्टी के साथ समझौता कर लेंगे।
चुनाव आयोग के एक अधिकारी का कहना है कि वेबसाइट पर पार्टियों का संविधान तो है, मगर उसे देखने वालों की संख्या न के बराबर है। हैरानी की बात है कि 90 करोड़ वोटरों में से करीब सात हजार वोटर ऐसे हैं, जो भूले-भटके 'राजनीतिक दलों के संविधान' वाले पन्ने पर पहुंचते हैं। करीब 35 सौ ऐसे लोग हैं, जिन्होंने संविधान को डाउलनोड किया है।
अधिकारी के मुताबिक, हमें लगता है कि इनमें भी ज्यादातर मीडिया कर्मी ही शामिल होंगे। इस बार 1.50 करोड ऐसे मतदाता हैं, जिनकी आयु 18-19 के बीच है। वे पहली बार वोट डालेंगे। उन्होंने भी राजनीतिक दलों के संविधान को जानने की जहमत नहीं उठाई।
राजनीतिक दलों के संविधान को देखने और डाउनलोड करने वाले लोग
| राजनीतिक दल | इतने लोगों ने देखा |
डाउनलोड किया |
| आम आदमी पार्टी | 777 | 539
|
| एआईएडीएमके | 333 | 137 |
| एआईएफबी | 262 | 43 |
| एआईटीसी | 243 | 100 |
| अरुणाचल कांग्रेस | 179 | 36 |
| बीएसपी | 582 | 276 |
| भाजपा | 683 |
481 |
| सीपीआई | 201 | 84 |
| डीएमके | 186 | 86 |
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.