फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019: EC asks factual report from MP CEO on Sadhvi's Godse remark

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के गोडसे वाले बयान पर चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट

Fri, 17 May 2019 07:09 AM IST
Abhishek Singh चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Fri, 17 May 2019 07:09 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: EC asks factual report from MP CEO on Sadhvi's Godse remark
साध्वी प्रज्ञा - फोटो : Social Media

भोपाल से भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा के नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताए जाने पर चुनाव आयोग ने संज्ञान लिया है। चुनाव आयोग ने इस मसले पर मध्यप्रदेश के मुख्य चुनाव आयुक्त से तथ्यात्मक रिपोर्ट की मांग की है। 

विज्ञापन

 


भोपाल से भाजपा की उम्मीदवार प्रज्ञा ठाकुर ने गुरुवार को एक साक्षात्कार में गोडसे को देशभक्त बता कर राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया। आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रज्ञा ठाकुर के कथित बयान के बारे में मध्यप्रदेश के सीईओ को शुक्रवार तक तथ्यात्मक रिपोर्ट देने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सीईओ की रिपोर्ट के आधार पर आयोग यह फैसला करेगा कि इस बयान से चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन हुआ है या नहीं। प्रज्ञा सिंह ने गोडसे को देशभक्त बताने वाले बयान पर विवाद उत्पन्न होने के बाद इसे वापस लेकर माफी भी मांग ली।


बता दें कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर प्रज्ञा ठाकुर को तीन दिन के लिए चुनावन प्रचार से रोका जा चुका है। उन्हें मुंबई हमले में शहीद हेमंत करकरे के ऊपर दिए गए विवादित बयान को लेकर रोक लगी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed