फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019: CWC says Congress has no other option than Rahul Gandhi

राहुल गांधी के अलावा कांग्रेस के पास नहीं है कोई दूसरा विकल्प

Sat, 25 May 2019 09:26 PM IST
Abhishek Singh डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Sat, 25 May 2019 09:26 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: CWC says Congress has no other option than Rahul Gandhi
राहुल गांधी - फोटो : Facebook

लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद शनिवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) की बैठक हुई। इस बैठक में सीडब्ल्यूसी के सदस्यों ने सर्वसम्मति से एक बात मानकर यह प्रस्ताव पास कर दिया कि मौजूदा परिस्थितियों में कांग्रेस के पास राहुल गांधी के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है। मतलब, अब राहुल गांधी यथावत पार्टी अध्यक्ष बने रहेंगे। सीडब्लूसी के सदस्य और पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने साफ कर दिया है कि संसद में भी कांग्रेस संसदीय दल के नेता पद की जिम्मेदारी राहुल गांधी ही निभाएंगे।

विज्ञापन


गुलाम नबी आजाद का कहना है कि राहुल गांधी के पास पर्याप्त अनुभव है। उन्होंने पार्टी के उपाध्यक्ष रहते हुए भी सराहनीय काम किया था। राहुल गांधी तब भी सरकार की कमियों को सदन में उजागर करते थे और आज भी जनहित के मसलों पर वे सरकार को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ते। उन्होंने कांग्रेस पार्टी को एक लीडरशिप दी है। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की पराजय हुई है, वह सिद्धांतों की पराजय नहीं है, बल्कि नंबरों की पराजय है। 
विज्ञापन


सीडब्ल्यूसी की बैठक में राहुल ने कहा, मैं पार्टी की हार की जिम्मेदारी लेता हूं। आप कोई नया अध्यक्ष चुन लें। इसके बाद सीडब्ल्यूसी के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर राहुल गांधी से आग्रह किया कि उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है। उनका नेतृत्व सबको मंजूर है। चूंकि राहुल गांधी अब लंबे समय से सक्रिय राजनीति में हैं, वे विभिन्न प्रदेशों की समस्याओं, वहां के पदाधिकारियों और पार्टी की भूमिका को बखूबी समझते हैं। अगर मौजूदा परिस्थितियों में किसी दूसरे व्यक्ति को कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष बनाया जाएगा तो उसे सारी बातों को समझने में ही पांच साल लग जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीडब्ल्यूसी ने राहुल गांधी को पूर्ण रूप से अधिकृत किया है कि वे अपनी सुविधानुसार पार्टी पदाधिकारियों को बदल सकते हैं। किस नेता को कौन सी भूमिका देनी है, इस बाबत निर्णय लेने के लिए वे स्वतंत्र हैं। यह तय है कि राष्ट्रीय स्तर पर विपक्ष के नेता की भूमिका राहुल गांधी निभाएंगे और पार्टी अध्यक्ष के तौर पर भी वे कांग्रेस को शिखर तक ले जाएंगे। सीडब्ल्यूसी में करीब 35 नेताओं ने संक्षेप में अपनी बात रखी। जल्द ही सभी राज्य मुख्यालयों पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठकें होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed