फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019: Congress demands Modi to Dismiss Smriti Irani over MPLADS

कांग्रेस ने स्मृति ईरानी पर लगाया सांसद निधि के गलत इस्तेमाल का आरोप, कहा-बर्खास्त करें मोदी

Thu, 14 Mar 2019 04:41 PM IST
Prabudhh Jain भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Published by: Prabudhh Jain Updated Thu, 14 Mar 2019 04:41 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: Congress demands Modi to Dismiss Smriti Irani over MPLADS
स्मृति ईरानी

कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर सांसद निधि को लेकर गंभीर वित्तीय अनियमितताएं बरतने का आरोप लगाया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उन्हें मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर देना चाहिए। पार्टी ने यह भी कहा कि इस मामले में स्मृति के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया जाए। कांग्रेस के इस आरोप पर फिलहाल स्मृति और भाजपा की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

विज्ञापन


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शक्ति सिंह गोहिल ने संवाददाताओं से कहा कि मोदी जी और उनके करीबी करोड़ों से कम खाते नहीं और ईमानदार लोगों को चैन से रोटी खाने नहीं देते। उन्होंने दावा किया कि यह जानकारी गुजरात में आणंद जिले के कलेक्टर के लिखे पत्र और कैग की जांच से सामने आई। स्मृति ईरानी ने गांव को मिलने वाले पैसे खुद की जेब में डालने के लिए एक गांव गोद लिया।
विज्ञापन


गोहिल ने कहा कि सांसद निधि को लेकर स्पष्ट गाइडलाइन है कि आप कॉन्ट्रैक्ट किसी को भी दे सकते हैं। लेकिन क्रियान्वयन एजेंसी सरकार होती है। स्मृति जी ने फोन कर शारदा मजदूर कामदार सहकारी मंडली नामक सहकारी संस्था को क्रियान्वयन का कॉन्ट्रैक्ट दिलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गाइडलाइन के मुताबिक, 50 लाख रूपये से ज्यादा का किसी को कॉन्ट्रैक्ट नहीं दिया जा सकता। लेकिन स्मृति ईरानी ने करोड़ों का कॉन्ट्रैक्ट दिलवाया। इस संस्था को करीब छह करोड़ रुपये का भुगतान किया गया।

गोहिल ने दावा किया कि कलेक्टर ने जांच कराई तो पाया कि काम कुछ नहीं हुआ, सिर्फ पैसा खाया गया। कैग ने इसका गंभीरता से संज्ञान लिया और रिकवरी की बात की। साथ ही गोहिल ने यह भी कहा कि चुनाव नजदीक है और अगर थोड़ी भी नैतिकता बची है तो स्मृति इस्तीफा दें। मोदी जी, थोड़ी अंतरात्मा जग जाए तो इन्हें बर्खास्त करें। 


पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि गंभीर वित्तीय अनियमितता के लिए स्मृति को बर्खास्त करने के साथ ही उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed