फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   lok Sabha Chunav 2019: CM Mamata banerjee gets angry while BJP workers shouted Jai Shree Ram

जय श्री राम के नारे सुन कर भड़क उठीं ममता बनर्जी, भाजपा ने पूछा- 'दीदी' को दिक्कत क्यों

Sun, 05 May 2019 12:44 PM IST
Prachi Priyam चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prachi Priyam Updated Sun, 05 May 2019 12:44 PM IST
विज्ञापन
lok Sabha Chunav 2019:  CM Mamata banerjee gets angry while BJP workers shouted Jai Shree Ram
Mamata Banerjee

पश्चिम बंगाल की आरामबाग लोकसभा सीट पर सोमवार को पांचवें चरण में मतदान होना है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री ममता बनर्जी यहां रैली करने जा रहीं थीं, जब रास्ते में भाजपा कार्यकर्ताओं की तरफ से 'जय श्री राम' के नारे लगने लगे। इससे नाराज हो कर ममता बनर्जी ने अपना काफिला रुकवा दिया और अपनी गाड़ी से उतर कर लोगों पर भड़क उठीं। उनके बाहर आते ही नारे लगाने वाले लोग इधर-उधर भागने लगे। 

विज्ञापन


गुस्से से आग-बबूला ममता बनर्जी ने वहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं पर गाली देने का आरोप लगाया और चुनौती देते हुए कहने लगीं कि भाग क्यों रहे हो, अब लगाओ नारे। ममता ने इसके लिए सीधे तौर पर भारतीय जनता पार्टी को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि  भाजपा जानबूझ कर ऐसे लोगों को हमारे साथ गलत व्यवहार करने के लिए भेजती है। 
विज्ञापन

 

इसके बाद से ममता का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल होने लगा। भाजपा की बंगाल यूनिट ने भी इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा कि 'दीदी' जय श्री राम के नारों से इतना नाराज क्यों हैं और इन नारों को गाली क्यों बता रही हैं। 

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल के चंद्रकोण की आरामबाग लोकसभा सीट पर छह मई को मतदान होना है। मिदनापुर के अंदर्गत आने वाला यह इलाका तृणमूल कांग्रेस का सबसे मजबूत गढ़ माना जाता है। यहां से भाजपा के तपन कुमार रेय, कांग्रेस की ज्योति कुमारी दास और टीएमसी की आपरूपा पोद्दार उम्मीदवार हैं। माना जा रहा है कि इस बार यहां भाजपा और टीएमसी के बीच सीधा मुकाबला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed