फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019: Chandrani Murmu owns the record of youngest MP

इंजीनियरिंग कर सरकारी नौकरी की तैयारी में लगीं चंद्राणी बनी देश की सबसे युवा सांसद

Sun, 26 May 2019 04:34 PM IST
Prachi Priyam चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prachi Priyam Updated Sun, 26 May 2019 04:34 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: Chandrani Murmu owns the record of youngest MP
चंद्राणी मुर्मू - फोटो : Social Media

लोकसभा चुनाव 2019 में ओडिशा की क्योंझर सीट से भाजपा प्रत्याशी अनंत नायक को 66 हजार वोटों से हरा कर चंद्राणी मुर्मू सबसे युवा सांसद बन गई हैं। बीजू जनता दल की चंद्राणी मुर्मू 17वें लोकसभा की सबसे युवा सांसद होने का गौरव रखती हैं। वो देश के इतिहास में अब तक की सबसे युवा महिला सांसद होंगी। 

विज्ञापन


चंद्राणी की उम्र 25 साल 11 महीने है। इस बार उन्होंने नवीन पटनायक की पार्टी बीजू जनता दल के टिकट पर क्योंझर लोकसभा सीट के चुनाव लड़ा था। उनका मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के अनंत नायक के साथ था। उन्होंने अनंत नायक के खिलाफ 66 हजार 203 वोटों से जीत हासिल की। 

विज्ञापन

 

Trending Videos

राजनीति में कैसे आईं चंद्राणी

चंद्राणी ने 2017 में ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के एक इंजिनियरिंग कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई पूरी की थी। इसके बाद वो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही थीं। उनके चाचा हरमोहन सोरेन नौकरी से रिटायर हो कर अब सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं, इसलिए बीजद नेताओं से अच्छे संबंध रखते हैं। चुनाव से कुछ समय पहले उन्होंने राजनीति में आने को लेकर चंद्राणी से पूछा और लोकसभा चुनाव लड़ने की बात की, मगर चंद्रणी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। हरमोहन सोरेन को हर हाल में भाजपा उम्मीदवार के खिलाफ चंद्राणी योग्य उम्मीदवार लगीं, इसलिए उनके संपर्क पर उनका टिकट फाईनल हो गया। चंद्राणी को एक अप्रैल को मुख्यमंत्री कार्यालय से इसकी सूचना मिली।

 

विज्ञापन

अब तक दुष्यंत चौटाला थे सबसे युवा सांसद

चंद्राणी से पहले देश के सबसे युवा सांसद होने का गौरव दुष्यंत सिंह चौटाला के नाम था। 2014 के लोकसभा चुनाव में दुष्यंत की उम्र 26 साल थी। उन्होंने हरियाणा की हिसार लोकसभा सीट से कुलदीप बिश्नोई को 31 हजार वोट से मात दी थी। इसके बाद उनका नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed