फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019: Candidate from Mathura fears rats can damage evm

उम्मीदवार ने ईवीएम को चूहों से बताया खतरा, अधिकारियों ने किया खारिज

Thu, 09 May 2019 07:22 PM IST
Abhishek Singh भाषा, मथुरा
भाषा, मथुरा Published by: Abhishek Singh Updated Thu, 09 May 2019 07:22 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: Candidate from Mathura fears rats can damage evm
ईवीएम-वीवीपैट - फोटो : PTI

मथुरा के जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्रा ने गुरुवार को जोर देकर कहा कि मंडी समिति इलाके के स्ट्रांगरूम में रखी गईं इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की सुरक्षा को लेकर किसी प्रकार का खतरा नहीं है। एक उम्मीदवार ने ईवीएम को चूहों से खतरे को लेकर सवाल खड़े किए थे। 

विज्ञापन


मथुरा संसदीय सीट से राष्ट्रीय लोकदल के उम्मीदवार नरेंद्र सिंह ने एक सप्ताह पहले ईवीएम मशीनों के चूहों के नुकसान पहुंचाने की आशंका जताते हुए मांग की थी, जहां ईवीएम रखी हैं वहां पर जाली वाले तारों से बाड़ाबंदी की जाए। 
विज्ञापन


जिलाधिकारी मिश्रा ने कहा, ईवीएम मंडी समिति के स्ट्रांगरूम में पूर्ण सुरक्षा से रखी गई हैं और उन्हें चूहों से कोई खतरा नहीं है।" उन्होंने यह बात तीन दिन लगातार स्ट्रांगरूम का निरीक्षण करने के बाद कही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र केंद्रीय सुरक्षा बलों की निगरानी में है और यहां किसी व्यक्ति की पहुंच नहीं है। सुरक्षा बलों को पहले से ही आदेश दे दिए गए हैं। 

रालोद-बसपा-सपा गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार की मांग पर जिलाधिकारी ने कहा कि चुनाव आयोग से इस बारे में निर्देश मांगे गए हैं और प्रतीक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि आपराधिक पृष्ठभूमि वाले किसी व्यक्ति को गणना करने वाले एजेंट (काउंटिंग एजेंट) के रूप में अनुमति नहीं दी जाएगी।


मथुरा संसदीय सीट के लिए 18 अप्रैल को वोट डाले गए थे और लोकसभा चुनावों के परिणामों की घोषणा 23 मई को होगी। यहां से मौजूदा सांसद अभिनेत्री से नेता बनीं हेमा मालिनी हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed