फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019: campaign for fifth phase of election ends

लोकसभा चुनाव: मध्य प्रदेश में पांचवे चरण का प्रचार थमा, सात सीटों पर होगा मतदान

Sun, 05 May 2019 02:19 PM IST
Abhishek Singh भाषा, भोपाल
भाषा, भोपाल Published by: Abhishek Singh Updated Sun, 05 May 2019 02:19 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: campaign for fifth phase of election ends
पीएम मोदी की रैली (file) - फोटो : अमर उजाला

मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत सोमवार को सात लोकसभा सीटों पर होने वाले मतदान के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों का चुनाव प्रचार शनिवार शाम समाप्त हो गया। सभी पार्टियों ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी। हालांकि, इन सीटों पर मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। इस दिन देश में हो रहे लोकसभा चुनाव का पांचवां चरण है। जबकि मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव का दूसरा चरण है।

विज्ञापन


प्रदेश में दूसरे चरण के चुनाव में कुल सात लोकसभा सीटों टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगावाद और बैतूल के लिए आगामी छह मई को मतदान होगा। वर्ष 2014 में इन सभी सातों सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन


इसमें टीकमगढ़ सीट से केंद्रीय मंत्री वीरेन्द्र कुमार खटीक (भाजपा) और दमोह सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल (भाजपा) जैसे दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर है। खटीक के खिलाफ कांग्रेस ने पहली बार चुनाव लड़ रही किरण अहिरवार को मैदान में उतारा है, जबकि पटेल का मुकाबला कांग्रेस के प्रताप सिंह लोधी से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस चरण के चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने होशंगाबाद सीट के भाजपा उम्मीदवार राव उदयप्रताप सिंह के लिए इटारसी में चुनावी सभा की, जबकि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी पार्टी के रीवा, होशंगाबाद, टीकमगढ़, दमोह और खजुराहो सीटों के उम्मीदवारों के लिए चुनावी सभाएं कर वोट मांगे। वहीं, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने अपनी पार्टी के टीकमगढ़ और खजुराहो उम्मीदवारों के लिए चुनावी रैलियां की।

इनके अलावा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राजनाथ सिंह सहित कई अन्य केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश के मंत्री भी चुनाव प्रचार में सक्रिय रहे।

इन सात सीटों पर कुल 110 उम्मीदवार मैदान में है, जिनमें से टीकमगढ़ में 14, दमोह में 15, खजुराहो में 17, सतना में 21, रीवा में 23, होशंगाबाद में 11 और बैतूल में 9 उम्मीदवार शामिल हैं।


दूसरे चरण में प्रदेश में सात संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में कुल 15,240 मतदान केंद्र और कुल एक करोड़ 19 लाख के आसपास मतदाता हैं। इनमें 18,822 सेवा मतदाता अपने मत का प्रयोग पोस्टल बैलेट से करेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed