{"_id":"5cd29a41bdec22070871355e","slug":"lok-sabha-chunav-2019-bjp-prakash-javadekar-attacks-congress-rahul-gandh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस पर बरसे जावड़ेकर, कहा वो कीचड़ उछाल रहे हैं और देश में कमल खिल रहा है","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कांग्रेस पर बरसे जावड़ेकर, कहा वो कीचड़ उछाल रहे हैं और देश में कमल खिल रहा है
Wed, 08 May 2019 04:44 PM IST
Prachi Priyam
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Prachi Priyam
Updated Wed, 08 May 2019 04:44 PM IST
विज्ञापन
प्रकाश जावड़ेकर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने यूपीए के कार्यकाल में हुए घोटालों का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस ने सीडब्ल्यूजी, टू जी, बोफोर्स, पनडुब्बी, अतंरिक्ष और अनगिनत घोटाले किए हैं। यही उनकी पहचान है। उन्होंने भ्रष्टाचार को संस्थागत किया है।
विज्ञापन
इस दौरान जावड़ेकर पिछले दिनों राजीव गांधी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए विवादित बयान का पक्ष लेते दिखे। उन्होंने कहा कि आज तक राहुल गांधी या राजीव गांधी का नाम रक्षा सौदों में दलाली के लिए आता था। विकिलीक्स ने खुलासा किया है कि एक एयरक्राफ्ट डील में स्वीडन की एक कंपनी के साथ सौदेबाजी में कांग्रेस शामिल थी। इसमें राजीव गांधी का भी हाथ था।
विज्ञापन
जावड़ेकर ने कांग्रेस के चरित्र पर सवाल उठाते हुए कहा कि बैकॉप्स कंपनी के आने के बाद ये लोग खुद ही दलाल बन गये। दलालों से संबंध बनाने से दलाली करने तक यही कांग्रेस का चरित्र है।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव को लेकर उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस हताश और निराश है। उनको एहसास हो गया है कि उनके पैरों तले की जमीन मोदी जी ने खिसका ली है। इसलिए वो गाली दे रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट के नाम पर झूठ बोलने पर उनको आज माफी मांगनी पड़ी, ये उनकी आदत है।
गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को 'चौकीदार चोर है' के नारे लगाने के कारण सुप्रीम कोर्ट में बिना किसी शर्त के माफी मांगनी पड़ी है। जावड़ेकर इसी को लेकर राहुल पर हमला बोल रहे थे।
जावड़ेकर ने कहा कि कांग्रेस को मालूम होना चाहिए कि वो जितना ज्यादा कीचड़ उछालेंगे उतना ज्यादा कमल खिलेगा और वही देश में हो रहा है। भाजपा के पास नेतृव, सुरक्षा और विकास ये तीन मुद्दे हैं और उनके पास केवल गाली है। इस दौरान जावड़ेकर ने 'जय श्री राम' के नारे को लेकर अप्रत्यक्ष रूप से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि श्री राम का नाम और भारत माता की जय कहने पर कुछ लोगों को इतना गुस्सा क्यों आता है।