फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

6 मई को बिहार की इन 5 हाई-प्रोफाइल सीटों पर वोटिंग, जातीय समीकरण 'विकास' पर भारी

Fri, 03 May 2019 05:05 PM IST
ललित फुलारा चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 03 May 2019 05:05 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha chunav 2019 Bihar's High Profile seats Sitamarhi, Madhubani, Saran, Hajipur, Muzaffarpur
बिहार की पांच लोकसभा सीटों का जातीय समीकरण

2019 लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए 6 मई को मतदान होगा। बिहार की 5 सीटों पर वोटिंग होगी। ये हाई-प्रोफाइल सीटें- हाजीपुर, सारण, मुजफ्फरपुर, मधुबनी और सीतामढ़ी हैं। इन पांचों सीटों पर कुल मतदाता 87,10,054 हैं। पुरुष मतदाताओं की संख्या 46,42,189 और महिला मतदाताओं की संख्या 40,67,612  है। इन सीटों से राजीव प्रताप रूढ़ी से लेकर अजय निषाद, डॉ. शकील अहमद, पशुपति कुमार पारस, चंद्रिका राय और अशोक यादव जैसे दिग्गजों की किस्मत दांव पर है। इन पांचों लोकसभा सीटों के बारे में कहा जाता है कि यहां जातीय समीकरण विकास पर भारी है। जिसने जाति को साध लिया, समझिए उसकी जीत पक्की है। आइए विस्तार से इन सीटों के जातीय समीकरण और सियासी इतिहास के साथ ही चुनावी मुद्दों पर एक नजर डालते हैं....

Lok Sabha chunav 2019 Bihar's High Profile seats Sitamarhi, Madhubani, Saran, Hajipur, Muzaffarpur
बिहार का संग्राम - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
बिहार की ये पांचों सीटें अपनी-अपनी विशेषताओं की वजह से दुनियाभर में मशहूर हैं। हाजीपुर केले के लिए जाना जाता है और मधुबनी चित्रकला के लिए। मुजफ्फरपुर की लीची पूरे भारत में लोकप्रिय है। हाजीपुर सीट से एनडीए के उम्मीदवार पशुपति कुमार पारस चुनावी मैदान में हैं। वहीं, महागठबंधन ने पारस को चुनौती देने के लिए शिवचंद्र राम को मैदान में उतारा है। 
 
Lok Sabha chunav 2019 Bihar's High Profile seats Sitamarhi, Madhubani, Saran, Hajipur, Muzaffarpur
बिहार में सारण का संग्राम - फोटो : अमर उजाला

सारण में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राजीव प्रताप रूढ़ी की किस्मत दांव पर लगी है। महागठबंधन के चंद्रिका राय, रूढ़ी को चुनौती देने के लिए मैदान में हैं। इस लोकसभा क्षेत्र को यादवों और राजपूतों का गढ़ माना जाता है। जो उम्मीदवार यहां जातीय समीकरण साधने में कामयाब रहा, समझो उसकी जीत पक्की है। सारण सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या 16, 61,620 है। इनमें से पुरुष मतदाताओं की संख्या 891479 है जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 770114 है। यहां 25 फीसदी यादव, 23 फीसदी राजपूत, 20 फीसदी वैश्य, 13 फीसदी मुस्लिम और छह फीसदी से ज्यादा बाकी सवर्ण जातियां हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Lok Sabha chunav 2019 Bihar's High Profile seats Sitamarhi, Madhubani, Saran, Hajipur, Muzaffarpur
मधुबनी सीट

मधुबनी में चुनावी मुकाबला त्रिकोणीय है। यहां एनडीए ने भाजपा के अशोक यादव को मैदान में उतारा है। जबकि महागठबंधन से बद्री पूर्व मैदान में हैं। कांग्रेस से पूर्व केंद्रीय मंत्री शकील अहमद इस सीट से निर्दलीय चुनाव मैदान में हैं। अशोक यादव यहां के वर्तमान सांसद हुकुमदेव नारायण के बेटे हैं और विधायक भी रहे हैं। मुख्य लड़ाई एनडीए और महागठबंधन के बीच है। यहां कुल मतदाता 17,65,695 हैं। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 931919 और महिला मतदाताओं की संख्या 833709 है। 
 

विज्ञापन
Lok Sabha chunav 2019 Bihar's High Profile seats Sitamarhi, Madhubani, Saran, Hajipur, Muzaffarpur
सुनील कुमार पिंटू और अर्जुन राय
सीतामढ़ी से एनडीए ने जदयू के सुनील कुमार पिंटू को प्रत्याशी बनाया है। महागठबंधन ने राजद के अर्जुन राय को चुनाव मैदान में उतारा है। एनडीए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सहारे चुनाव लड़ रहा है। जबकि महागठबंधन की नजरें यादव-मुस्लिम और मांझी-कुशवाह वोटों पर है। यहां कुल मतदाता 17,38,001 हैं। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 920566 और महिला मतदाताओं की संख्या 817368 है।    

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed