फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019: Australian Envoy praises Indian voting system

विश्व की निगाहें भारत के चुनाव पर, ऑस्ट्रेलियाई राजदूत ने की चुनाव आयोग और ईवीएम की तारीफ

Sun, 12 May 2019 03:44 PM IST
Abhishek Singh चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Sun, 12 May 2019 03:44 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: Australian Envoy praises Indian voting system
हरिंदर सिद्धू - फोटो : ANI

विश्व की निगाहें भारत में हो रहे लोकसभा चुनाव पर टिकी हैं। आज ऑस्ट्रेलिया की राजदूत हरिंदर सिद्धू भी भारतीय चुनाव प्रणाली को देखने पहुंचीं। उन्होंने चुनावी प्रक्रिया को देखने के बाद चुनाव आयोग की तारीफ की और कहा कि यह बेहद ही प्रेरक अनुभव है। कैसे इतने सारे लोग वोट देने पहुंच रहे हैं? इसका जवाब साफ है कि चुनाव आयोग ने बेहतरीन आयोजन किया है। यह एक अच्छी और संगठित प्रणाली है।

विज्ञापन

राजदूत ने ईवीएम की सराहना करते हुए कहा कि ये ऑस्ट्रेलिया में नहीं है। ऑस्ट्रेलिया में बैलट पेपर से मतदान होता है, ये किसी भी व्यवस्था के लिए जोखिम भरा होता है। वीवीपैट वाकई में एक अच्छी तकनीक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियाई राजदूत की तरफ से ये प्रतिक्रिया ऐसे वक्त पर आई है जब भारत में तमाम विपक्षी पार्टियां लगातार ईवीएम पर सवाल उठाती रही हैं। विपक्ष चुनाव आयोग से बैलट पेपर से चुनाव कराने की भी मांग करता रहा है। इसके अलावा विपक्ष ईवीएम और वीवीपैट के मामले में सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा भी खटखटा चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed