फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019: Amit Shah says PM Modi has alienated Pakistan from the world with diplomacy

प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी कूटनीति से पाकिस्तान को दुनिया में अलग-थलग किया: अमित शाह

Thu, 02 May 2019 07:18 PM IST
Trainee Trainee भाषा, राजगढ़
भाषा, राजगढ़ Published by: Trainee Trainee Updated Thu, 02 May 2019 07:18 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: Amit Shah says PM Modi has alienated Pakistan from the world with diplomacy
अमित शाह

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के मुखिया मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र द्वारा अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित किए जाने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया। उन्होंने कहा- मोदी जी ने अपनी कूटनीति से पाकिस्तान को दुनिया में अलग-थलग करने का काम किया है। मसूद अजहर ने कई बम धमाके कराए, लेकिन इसे कोई अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित नहीं करा पाया। कल भारत के लिए स्वर्णिम दिन था, कल मसूद अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित किया गया।

विज्ञापन

अमित शाह ने कहा कि पूरी दुनिया भारत की आत्मरक्षा के लिए देश के साथ खड़ी है। सारी दुनिया विश्वास करती है कि आतंकवाद पाकिस्तान की धरती से पैदा होता है। प्रधानमंत्री मोदी ने सारी दुनिया को यह यकीन दिला दिया है, इसलिए आतंकवाद को खत्म करने के लिए मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए आपका वोट रोडमल नागर (भाजपा उम्मीदवार) को देना है।

विज्ञापन


'भारत से कश्मीर को अलग करना चाहते हैं उमर अब्दुल्ला '
अमित शाह ने नेशनल कांफ्रेस के नेता उमर अब्दुल्ला पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कश्मीर में नेशनल कांफ्रेस के साथ चुनाव लड़ा। नेशनल कांफ्रेस के नेता उमर अब्दुल्ला कश्मीर के लिए अलग प्रधानमंत्री की मांग करते हैं। वह कश्मीर को भारत से अलग करना चाहते हैं। राहुल बाबा आप सुन लीजिए। यह नरेन्द्र मोदी की सरकार है जो कि फिर से प्रधानमंत्री बनने वाले हैं। लेकिन यदि कभी भाजपा सत्ता में नहीं भी रही तो पार्टी के कार्यकर्ता कभी यह होने नहीं देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस के घोषणा पत्र में राजद्रोह की धारा हटाने के वादे पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी दल राष्ट्र विरोधी नारे लगाने वाले लोगों के साथ खड़ा है। उन्होने कहा कि भारत तेरे टुकड़े होगें हजार जैसे देश विरोधी नारे जेएनयू परिसर में लगाने वाले लोगों को जेल की सलाखों की पीछे होना चाहिए कि नहीं? शाह ने आरोप लगाया कि पुलवामा आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान में आतंकी ठिकनों पर किए गए सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक पर जब पूरा देश खुशी मना रहा था, उस वक्त पाकिस्तान और राहुल गांधी के यहां मातम छाया हुआ था। 

उन्होंने सवाल किया कि क्या हमें पुलवामा हमले के अपराधियों पर बमबारी नहीं करनी चाहिए थी? पाकिस्तान को करारा जवाब देने में केन्द्र की मोदी सरकार को सक्षम बताते हुए शाह ने कहा कि राहुल बाबा और कमलनाथ जी सुन लीजिए, आपको पाकिस्तान के साथ ईलू-ईलू करना है, तो कीजिए। लेकिन यह भाजपा सरकार है, वहां से गोली आएगी तो यहां से गोला जाएगा।

पीएम मोदी ने कश्मीर के अलगावादियों पर कड़ी कार्रवाई की है

अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने आतंकवादियों को सीधा करने का काम किया है। जम्मू-कश्मीर में आतंकी घटनाएं होती थी, लेकिन जेकेएलएफ और जमात-ए-इस्लामी पर कोई प्रतिबन्ध नहीं लगाता था। मोदी सरकार ने इन अलगाववादी संगठनों पर प्रतिबन्ध लगाने का काम किया। राहुल बाबा मोदी जी से पांच के कार्यकाल का हिसाब मांग रहे हैं। आपके 55 साल पर हमारे पांच साल का पलड़ा भारी रहेगा। मोदी सरकार ने सबसे बड़ा काम देश के 50 करोड़ गरीबों को 5 लाख रुपए तक का सारा स्वास्थ्य का खर्चा उठाने का किया है। मोदी सरकार ने देश के हर गांव में बिजली पहुंचाई। आजादी के 70 साल बाद भी 19 हजार गांव ऐसे थे जहां बिजली नहीं पहुंची थी, आज देश में कोई गांव ऐसा नहीं है जहां बिजली न हो।

मोदी जी ने 5 साल में देश के गांव, गरीब, किसान का भाग्य बदलने का प्रयास किया। 5 साल में मोदी सरकार ने 7 करोड़ से ज्यादा गरीब माताओं के घर में गैस चूल्हा पहुंचाने का काम किया। 8 करोड़ गरीबों के घर में शौचालय पहुंचाने का काम किया। उन्होंने कहा कि सोनिया-मनमोहन की सरकार ने 13 वें वित्त आयोग के अंतर्गत मध्य प्रदेश को मात्र 1 लाख 34 हजार करोड़ रुपए दिए थे। लेकिन मोदी सरकार ने मात्र 5 साल के कार्यकाल में 5 लाख 35 हजार 921 करोड़ रुपए मध्य प्रदेश के विकास के लिए दिए।

मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार और तबादला उद्योग चलाने का आरोप लगाते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि अब ये कमलनाथ जी मुख्यमंत्री बन गए और 4 महीने में ही इनके एक साथी के यहां रेड पड़ी, जिसमें 281 करोड़ रुपए का भ्रष्टाचार पकड़ा गया। अभी तो 4 महीने हुए हैं तो ये हाल हैं अभी इन्हें 60 महीने रहना है तो सोचिए कि मध्य प्रदेश का क्या होगा।’’ राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार रोडमल नागर है जबकि उनके सामने कांग्रेस की उम्मीदवार मोना सुस्तानी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed