फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019: Amit Shah Says BJP will get full majority

अमित शाह बोले, मोदी की अपील से भाजपा को मिलेंगी 2014 के मुकाबले ज्यादा सीटें

Fri, 10 May 2019 10:23 PM IST
Abhishek Singh भाषा, वाराणसी
भाषा, वाराणसी Published by: Abhishek Singh Updated Fri, 10 May 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: Amit Shah Says BJP will get full majority
अमित शाह - फोटो : Twitter

इस बार के लोकसभा चुनाव में 2014 की तुलना में भाजपा की सीटें बढ़ने का विश्वास जताते हुए पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि पार्टी 55 से अधिक नई सीटें जीतेगी और ये बढ़त राष्ट्रीय सुरक्षा के विषय पर जनता के समर्थन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देशभर में स्वीकार्यता के कारण होगी। 

विज्ञापन


शाह ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आलोचना करने पर प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा को भी आड़े हाथ लिया और कहा कि वे जितनी भी कोशिश कर लें, अपने अतीत से पीछा नहीं छुड़ा सकते। 
विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष ने साक्षात्कार में इस बार के चुनाव के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की जहां बंटा हुआ विपक्ष भाजपा नीत राजग के खिलाफ मुकाबले में है और जहां सत्तारूढ़ गठबंधन राष्ट्रवाद और विकास के मुद्दों पर फिर से सत्ता पर काबिज होने की उम्मीद कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने 2014 के लोकसभा चुनाव में पहली बार अपने दम पर बहुमत हासिल किया था और 543 सीटों में से वह 282 पर जीती थीं।

इस बार भी अपने दम पर बहुमत प्राप्त करने का विश्वास जताते हुए 54 वर्षीय शाह ने कहा कि तटीय और पूर्वी राज्यों तक भाजपा का आधार बढ़ाने के लिए पिछले पांच साल में किए गए उनके कामों का सुपरिणाम इस चुनाव में दिखाई देगा जहां पार्टी परंपरागत रूप से कमजोर रही है।

उन्होंने कहा कि पार्टी पश्चिम बंगाल में 23 से अधिक सीटें जीतेगी, वहीं ओडिशा में 13 से 15 तक सीटों पर विजय प्राप्त करेगी। पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा इन दोनों राज्यों में क्रमश: दो और एक सीट ही जीत पाई।

भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद शाह ने देशभर में 120 सीटें ऐसी चिह्नित की थीं जिन पर जीत की संभावना अधिक है। 2014 में इन सीटों पर पार्टी हार गई थी। शाह ने कहा कि भाजपा इनमें से 55 से अधिक सीटों पर जीत हासिल करेगी। 

2014 के चुनाव की तरह ही क्या इस बार भी पार्टी उत्तर और पश्चिम भारत में अन्य दलों का लगभग सूपड़ा साफ कर पाएगी, इस प्रश्न के उत्तर में भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कुछ सीटें इधर-उधर जा सकती हैं। लेकिन पार्टी 282 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

शाह ने कहा कि उन्होंने इस साल जनवरी से अब तक 300 से ज्यादा लोकसभा सीटों का दौरा किया है। उनकी पार्टी उन क्षेत्रों में समर्थन आधार बढ़ाने में सफल रही है जहां उसने पिछले चुनावों में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था।

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर बयान के लिए कांग्रेस के शीर्ष नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की पृष्ठभूमि में शाह ने कहा, "उनकी या जवाहरलाल नेहरू की आलोचना क्यों नहीं हो सकती। केवल इसलिए क्योंकि वे गांधी परिवार से हैं।


शाह ने कहा कि क्या बोफोर्स घोटाला उनके (राजीव गांधी के) समय नहीं हुआ था? क्या भोपाल गैस त्रासदी का आरोपी उनके समय नहीं भागा था? इन मुद्दों पर बहस क्यों नहीं होनी चाहिए? राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा जितनी कोशिश कर लें, अपने अतीत से पीछा नहीं छुड़ा सकते। 

प्रधानमंत्री मोदी ने एक सभा में राजीव गांधी को ‘भ्रष्टाचारी नंबर 1’ की संज्ञा दी थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed