दोहा दौड़ विजेता गोमती को एआईडीएमके देगी 15 लाख, डीएमके भी कर चुकी है 10 लाख देने की घोषणा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कतर के दोहा में हुए एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल करने वाली गोमती मारीमुथु को एआईएडीएमके ने 15 लाख रुपये देने की घोषणा की है। इससे पहले डीएमके 10 लाख जबकि कांग्रेस गोमती को पांच लाख रुपये देने का एलान कर चुकी है। गोमती महिलाओं की 800 मीटर दौड की दौड़ में स्वर्ण पद जीती थीं।
Tamil Nadu: AIADMK announces a reward of Rs 15 lakh for Gomathi Marimuthu, who won gold medal in women’s 800m race category in Asian Athletics Championship 2019 that was held in Doha, Qatar. Earlier DMK President announced Rs 10 lakh and state Congress party announced Rs 5 lakh. pic.twitter.com/EHfvxAEpDz
विज्ञापन
— ANI (@ANI) April 30, 2019
30 वर्षीय गोमती ने महिलाओं की 800 मीटर दौड़ स्पर्धा में दो मिनट 70 सेकेंड में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और भारत को सोने का तमगा दिलाया था। कर्नाटक के तिरूचिरापल्लि के एक गांव की रहने वाली इस धाविका का अगला लक्ष्य विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अच्छा प्रदर्शन करना है।
स्वर्ण पदक जीतने से उत्साहित हैं गोमती
आयकर विभाग की कर्मचारी गोमती ने एक साक्षात्कार में कहा था कि उनका अगला लक्ष्य इस साल के आखिर में होने वाली विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अच्छा प्रदर्शन करने का है।
उन्होंने कहा था- मैं ओलंपिक में भाग लेना चाहती हूं और इसकी तैयारी कर रही हूं। अब ज्यादा लोग और सरकार मेरा समर्थन कर रहे है। मैं तोक्यो ओलंपिक का टिकट कटाने के लिए हर संभव कोशिश कर रही हूं।