'आप' नेता गोपाल राय ने कांग्रेस पर गठबंधन पर बातचीत के बाद पीछे हटने का लगाया आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल राय ने कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर कहा है कि हमने हर संभव कोशिश की। संजय जी ने बातचीत भी की लेकिन समझ नहीं आता कि मामला लगभग तय होने के बाद कांग्रेस आखिरी मौके पर बुधवार शाम को पीछे कैसे हट गई। गौरतलब है कि कल शाम को एक बार फिर से आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन की अटकलें एकदम से तेज हो गई थी। गठबंधन को लगभग तय माना जा रहा था लेकिन इसके बाद संजय सिंह के एक बयान ने सारी अटकलों पर विराम लगा दिया।
संजय सिंह ने गठबंधन नहीं होने का ठीकरा कांग्रेस पर फोड़ते हुए कहा कि भाजपा को रोकने के लिए हम गठबंधन करना चाहते थे, लेकिन कांग्रेस मूड में नहीं है। उन्होंने कहा था कि हर संभव प्रयास के बाद कोई बात नहीं बनी। संजय सिंह का कहना था कि हम दिल्ली में 4-3 के फॉर्म्यूले के लिए राजी हो गए थे, लेकिन कांग्रेस समझौते के मूड में नहीं थी। उनका कहना था कि हरियाणा में भी हमने 6-3-1 का फॉर्म्यूला दिया था। लेकिन गुलाम नबी आजाद और भूपिंदर हुड्डा के बयान से साफ है कि वो गठबंधन नहीं चाहते हैं।
इसके बाद संजय सिंह का कहना था कि अब कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा। हम दिल्ली और हरियाणा में अपने दम पर चुनाव लड़ेंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.