{"_id":"5cb740b6bdec2213e54bbf26","slug":"lok-sabha-chunav-2019-aap-candidate-balbir-singh-jakhar-to-file-nomination-on-18th-april","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस से गठबंधन की कोशिश के बीच कल नामांकन दाखिल करेंगे आप प्रत्याशी बलबीर सिंह जाखड़","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कांग्रेस से गठबंधन की कोशिश के बीच कल नामांकन दाखिल करेंगे आप प्रत्याशी बलबीर सिंह जाखड़
Wed, 17 Apr 2019 11:52 PM IST
Amit Digital
अमित शर्मा, नई दिल्ली
अमित शर्मा, नई दिल्ली
Published by: Amit Digital
Updated Wed, 17 Apr 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
बलबीर सिंह जाखड़
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली की सात सीटों के लिए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन की गांठ बुधवार को भी खुलते-खुलते रह गई। जब यह माना जा रहा था कि अब दोनों पार्टियों में सीटों पर अंतिम तालमेल बन चुका है, हरियाणा पर दोनों पार्टियों के बीच तालमेल नहीं बन पाया और इस पर औपचारिक घोषणा नहीं हो सकी।
लेकिन इस बार इसकी वजह जजपा नेता दुष्यंत चौटाला बने। वे आप से हुए समझौते में मिल रही तीन सीटों से कम सीटें लेने को तैयार नहीं बताए जा रहे हैं। इसी बीच आम आदमी पार्टी के पश्चिमी दिल्ली प्रत्याशी बलबीर सिंह जाखड़ ने गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल करने का एलान कर दिया है।
इसके पूर्व के घटनाक्रम में, आम आदमी पार्टी ने बुधवार शाम चार बजे एक प्रेस कांफ्रेंस रखी थी। लेकिन इस प्रेस कांफ्रेंस को भी अंतिम छड़ों में अचानक टाल दिया गया। उम्मीद जताई जा रही थी कि ऐसा दोनों पार्टियों के बीच सीटों के तालमेल बन जाने के कारण हुआ है।
विज्ञापन
वहीं, शाम चार बजे के लगभग दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष शीला दीक्षित के घर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की भी बैठक हुई। बैठक में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों के तालमेल की संभावनाओं पर चर्चा हुई। लगभग एक घंटे तक चली चर्चा में किसी अंतिम समझौते पर नहीं पहुंचा जा सका और अंततः एक दिन और इस मुद्दे पर आशंकाओं के बीच गुजर गया।
कांग्रेस नेता के घर पर हुई बैठक में शामिल एक नेता ने कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली में पांच सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है, जबकि कांग्रेस के लिए सिर्फ दो सीटों को छोड़ने की पेशकश कर रही है जो शीला दीक्षित को बिल्कुल भी मंजूर नहीं है। इसके अलावा हरियाणा की सीटों पर अब जननायक जनता पार्टी (जजपा) भी दावा करने लगी है।
कांग्रेस के गठबंधन की चर्चा के पहले आम आदमी पार्टी और जजपा ने 7:3 के फॉर्मूले पर आपस में सहमति बना ली थी। अब दुष्यंत चौटाला तीन सीटों से कम लेने को तैयार नहीं हो रहे हैं। जबकि इस गठबंधन में कांग्रेस के शामिल होने पर अकेले कांग्रेस ही सात सीटों पर दावा कर रही है।
ऐसे में अब हरियाणा में आप और जजपा के लिए तीन सीटों में से बंटवारा करना पड़ेगा। जाहिर है कि युवा तुर्क दुष्यंत चौटाला इसके लिए तैयार नहीं हैं, क्योंकि अब गठबंधन में उनके लिए एक से अधिक सीटों के लिए जगह नहीं बन पा रही है।
हालांकि, इस मुद्दे पर दोनों पार्टियों के नेता अब भी समझौते की कोशिश कर रहे हैं। संभावना के मुताबिक जजपा को दो सीटों पर सहमत करने का प्रयास किया जा सकता है और हरियाणा में आप को कम सीटें देने की पेशकश की जा सकती है।
ध्यान रहे कि हरियाणा कांग्रेस ने पहले ही गठबंधन से इनकार कर दिया था। लेकिन इसी बीच दबाव बनाने के लिए आम आदमी पार्टी ने कल गुरुवार से अपने प्रत्याशियों के नामांकन की प्रक्रिया भी शुरु करने जा रही है।

पार्टी से मिली जानकारी के मुताबिक, पश्चिमी दिल्ली से आप प्रत्याशी बलबीर सिंह जाखड़ अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इसके पहले एक रोड शो करने की भी योजना है। नामांकन में पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया, गोपाल राय और सभी मौजूदा विधायक शामिल होंगे।