फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha and Rajya Sabha Secretariat said no Question Hour in special session of Parliament

Parliament: संसद के विशेष सत्र में नहीं होगा प्रश्नकाल, लोकसभा-राज्यसभा सचिवालय ने दी जानकारी

Sun, 03 Sep 2023 04:31 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 03 Sep 2023 04:31 AM IST
सार

लोकसभा और राज्यसभा सचिवालय ने शनिवार को बुलेटिन जारी किया। लोकसभा सचिवालय ने कहा कि 17वीं लोकसभा का 13वां संसद सत्र सोमवार 18 सितंबर 2023 को शुरू होगा।

विज्ञापन
Lok Sabha and Rajya Sabha Secretariat said no Question Hour in special session of Parliament
संसद भवन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

संसद के मानसून सत्र के बाद विशेष संसद सत्र 18-22 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। लोकसभा-राज्यसभा सचिवालय ने बताया कि विशेष सत्र के दौरान प्रश्नकाल या फिर निजी सदस्यों के कामकाज जैसी कार्यवाही नहीं होगी। सचिवालय के अनुसार, सत्र के दौरान पांच बैठकें होंगी। 

विज्ञापन

सचिवालय ने जारी किया बुलेटिन 
लोकसभा और राज्यसभा सचिवालय ने शनिवार को बुलेटिन जारी किया। लोकसभा सचिवालय ने कहा कि 17वीं लोकसभा का 13वां संसद सत्र सोमवार 18 सितंबर 2023 को शुरू होगा। वहीं, राज्यसभा सचिवालय ने बताया कि राज्यसभा का 261वां सत्र भी सोमवार 18 सितंबर से ही शुरू होगा। दोनों सदनों का यह सत्र प्रश्नकाल या निजी सदस्यों के कामकाज के बिना आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सदस्यों को अनंतिम कैलेंडर के बारे में अलग से सूचित किया जाएगा।

विज्ञापन

विपक्ष ने निशाना भी साधा
संसदीय कार्य मंत्री प्रह्वाद जोशी ने गुरुवार को 18 सितंबर से पांच दिनों के लिए संसद के विशेष सत्र की घोषणा की थी। बता दें, आम तौर पर एक वर्ष में तीन संसदीय सत्र आयोजित किए जाते हैं- बजट, मानसून और शीतकालीन सत्र। राज्यसभा सांसद और शिवसेना (उद्धव गुट) नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने संसद का विशेष सत्र बुलाए जाने पर कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सत्र भारत के सबसे महत्वपूर्ण त्योहार गणेश उत्सव के दौरान बुलाया गया। विशेष बैठक का आह्वान हिंदू भावनाओं के खिलाफ है।

विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed