फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   lok sabah elections 2019: news about contest election of Virender Sehwag and Gautam Gambhir 

राजनीतिक पारी की ओपनिंग पर वीरेंद्र सहवाग की न, गौतम दिखे गंभीर

Fri, 15 Mar 2019 10:05 AM IST
आसिम खान चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Fri, 15 Mar 2019 10:05 AM IST
विज्ञापन
lok sabah elections 2019: news about contest election of Virender Sehwag and Gautam Gambhir 
फाइल फोटो

पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग फिलहाल अपनी राजनीतिक पारी की ओपनिंग नहीं करने जा रहे हैं। दिल्ली भाजपा इकाई के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक सहवाग ने व्यक्तिगत कारणों से भाजपा की तरफ से चुनाव लड़ने के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया है। सहवाग को पश्चिमी दिल्ली सीट से मैदान में उतारने पर पार्टी विचार कर रही थी। अभी इस सीट से भाजपा के प्रवेश वर्मा सांसद हैं। 

विज्ञापन


सहवाग ने ट्वीट कर कहा कि कुछ चीजें कभी नहीं बदलती, जैसे यह अफवाह। 2014 में भी और अब 2019 में भी, कोई नयापन नहीं। तब भी कोई रुचि नहीं थी और अब भी नहीं। उधर गौतम गंभीर अपनी राजनीतिक पारी को लेकर काफी गंभीर नजर आ रहे हैं और आगामी चुनाव में वह भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं। भाजपा दिल्ली इकाई के वरिष्ठ नेता के मुताबिक लोकसभा चुनाव को लेकर चल रही बैठकों में गौतम गंभीर शिरकत कर रहे हैं। 
विज्ञापन


हाल ही में डिफेंस कालोनी में हुई ऐसी ही एक बैठक में वह पहुंचे थे। इस बारे में जब गंभीर से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं है और यह सब अफवाह है। मालूम हो कि पिछले साल जब गंभीर ने क्रिकेट से संन्यास लेने का एलान किया था उस वक्त प्रधानमंत्री ने उन्हें बधाई दी थी। इसके बाद इस तरह की अटकले जतायी जाने लगा था कि वह राजनीति में उतरने वाले हैं लेकिन उस समय उन्होंने सभी अटकलों को नकार दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed